Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Uproar in Hisar over opposition to garbage collection; female police personnel took charge of the situation.
{"_id":"6aa26adbbf7ccae5850c7e95","slug":"video-uproar-in-hisar-over-opposition-to-garbage-collection-female-police-personnel-took-charge-of-the-situation-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में कचरा उठाने के विरोध में हंगामा, महिला पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कचरा उठाने के विरोध में हंगामा, महिला पुलिस ने संभाला मोर्चा
हिसार शहर के अर्बन एस्टेट में नगर निगम के कचरा उठान कार्य को लेकर वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। कचरा उठान का विरोध कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों की निजी एजेंसी के माध्यम से काम कर रही महिला कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हड़ताली महिला कर्मचारियों पर काम कर रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा। एक महिला कर्मचारी का दुपट्टा छीन लिया।
दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में कचरा उठान व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए निजी एजेंसी के कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान अर्बन एस्टेट क्षेत्र में करीब 15 हड़ताली महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गईं और कचरा उठाने के कार्य का विरोध करने लगीं। उन्होंने काम कर रही निजी एजेंसी की महिला कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी। पहले पुरुष पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर महिलाएं नहीं मानी तो इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही हड़ताली महिला कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया और हिरासत में ली गई महिलाओं को अपने साथ ले गई।
कचरा उठान को लेकर लगातार विरोध
शहर में कचरा उठान व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों का विरोध लगातार जारी है। हड़ताल के बीच निगम प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कचरा उठान करवाया जा रहा है। इसी को लेकर कई स्थानों पर विरोध की स्थिति सामने आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।