Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: On Radha Ashtami, there was a lot of Garba and Dandiya in Hansi, with women in colourful attire setting the stage on fire.
{"_id":"6aae9cb0bbfad5218a0fffab","slug":"video-hansi-on-radha-ashtami-there-was-a-lot-of-garba-and-dandiya-in-hansi-with-women-in-colourful-attire-setting-the-stage-on-fire-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: राधा अष्टमी पर हांसी में गरबा-डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: राधा अष्टमी पर हांसी में गरबा-डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने बांधा समां
हांसी। राधा अष्टमी के अवसर पर हांसी में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-संवरी महिलाओं ने चमकीली रोशनी के बीच सामूहिक गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं की मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। डांडिया की खनक और गरबा की ताल पर महिलाएं जमकर झूमीं, वहीं उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
मधु बंसल प्रधान ने कहा कि हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी हांसी जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़ रही हैं और यह देखकर बेहद अच्छा लग रहा है। डॉ. श्री शर्मा ने कहा कि राधा अष्टमी पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लग रहा है। इस तरह का आयोजन हर साल होता है और महिलाओं को इसमें शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। बबीता तायल ने कहा कि हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और महिलाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। वहीं एसडीएम पत्नी ज्योति अहलावत ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है। महिलाओं का उत्साह और सामूहिक रूप से गरबा-डांडिया करना बेहद आकर्षक है।कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पारंपरिक लोकनृत्य और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक भी पेश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।