Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rain exposes the flaws in Hansi's drainage system; Railway Station Road waterlogged again.
{"_id":"6aae9c69bbdc10a5600d4ce2","slug":"video-rain-exposes-the-flaws-in-hansis-drainage-system-railway-station-road-waterlogged-again-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, रेलवे स्टेशन रोड पर फिर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, रेलवे स्टेशन रोड पर फिर भरा पानी
हांसी। हांसी में तीन दिन पहले हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के तीन दिन बाद भी रेलवे स्टेशन रोड पर फ्लाईओवर के नीचे और आसपास सड़क पर पानी जमा है। जलभराव के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के चार रेलवे स्टेशन रोड पर जलभराव की समस्या कोई नई नहीं है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते आ रहे हैं। कई बार प्रदर्शन और प्रशासन को शिकायतें देने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई। स्थानीय विधायक की ओर से भी अधिकारियों को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। राहगीर सुरेंद्र ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है।
वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में इतनी बारिश की उम्मीद कम थी, हालांकि विभाग की ओर से पानी निकासी की तैयारियां की गई थीं। उन्होंने कहा कि पानी निकालने के प्रयास किए गए और कई स्थानों से पानी निकाल भी दिया गया है।संजीव त्यागी के अनुसार, कुछ स्थानों पर पानी निकासी में देरी के पीछे बिजली व्यवस्था प्रभावित होना भी एक कारण रहा। आंधी के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे टूटने से करीब आठ घंटे तक बिजली का फॉल्ट रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर जनरेटर समय पर नहीं चल पाया, जिससे पानी निकालने में देरी हुई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य डिस्पोजल पर भी कर्मचारी की ओर से जनरेटर चलाने में करीब एक से सवा घंटे की देरी हुई। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कुल चार नियमित कर्मचारियों और एक एचकेआरएन कर्मचारी को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जवाब मिलने के बाद विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संजीव त्यागी ने बताया कि वे खुद शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रेमनगर सहित कुछ स्थानों पर नालों से आए कचरे के कारण सीवर लाइन प्रभावित हुई, जिसकी सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि शहर में फिलहाल कोई बड़ी गंभीर समस्या नहीं है और अधिकांश स्थानों से पानी निकाल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। विधायक और जिला प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर रुचि ले रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि आगामी समय में इस परियोजना के जरिए शहर की जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में काम होगा। फिलहाल रेलवे स्टेशन रोड पर जमा पानी शहर की जल निकासी व्यवस्था के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि बार-बार सामने आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।