{"_id":"6abb9cf069b2ee4a7c029d7c","slug":"video-tragic-road-accident-near-hansi-petwar-canter-driver-killed-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पेटवाड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पेटवाड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर चालक की मौत
हांसी। हांसी जिले के गांव पेटवाड़ के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा कंडक्टर घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव पेटवाड़ निवासी 35 वर्षीय मलकीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मलकीत कैंटर चलाने का काम करता था और कल फरीदाबाद के लिए माल से भरा कैंटर लेकर निकला था।
आपको बता दे कि आज जब कैंटर गांव पेटवाड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक कैंटर के सामने एक स्कूटी आ गई। स्कूटी को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक के भाई गोविंद बताया कि कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रेम कुमार जांच अधिकारी ने बताया कि
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कैंटर चालक की मौत हुई है, कंडक्टर घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी सामान्य हस्पताल में लाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।