Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The valor and sacrifice of martyred police personnel were commemorated in Hansi; a film highlighting acts of bravery was screened for police personnel.
{"_id":"6ae1e3820e5f2fc04108a6a0","slug":"video-the-valor-and-sacrifice-of-martyred-police-personnel-were-commemorated-in-hansi-a-film-highlighting-acts-of-bravery-was-screened-for-police-personnel-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में शहीद पुलिस जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद, पुलिसकर्मियों को दिखाई बहादुरी पर आधारित फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में शहीद पुलिस जवानों की वीरता और बलिदान को किया याद, पुलिसकर्मियों को दिखाई बहादुरी पर आधारित फिल्म
हांसी। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला हांसी से संबंधित शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति उनके समर्पण से अवगत करवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय हांसी स्थित सीसीटीएनएस लैब में पुलिस जवानों को शहीद पुलिसकर्मियों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से जवानों को बताया गया कि देश की सुरक्षा और आमजन की रक्षा के लिए पुलिसकर्मी किस तरह कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस जवानों में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और सेवा भावना को मजबूत करना तथा शहीदों के बलिदान को याद रखना है।
पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास वर्ष 1959 से जुड़ा है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में सीमा की सुरक्षा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर चीनी सैनिकों ने हमला किया था। इस मुठभेड़ में 10 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्हीं वीर जवानों की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है तथा उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया जाता है।
गत वर्ष 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के दौरान विभिन्न पुलिस बलों के 154 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। इन वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए पुलिस स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हांसी पुलिस शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनसेवा व सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।