Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Menace of thieves in Hansi’s Mochi Mohalla; locks of two shops broken and goods worth lakhs stolen
{"_id":"6aeb0fe45cc6a1f40c0a8965","slug":"video-menace-of-thieves-in-hansis-mochi-mohalla-locks-of-two-shops-broken-and-goods-worth-lakhs-stolen-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के मोची मोहल्ला में चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के मोची मोहल्ला में चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी
हांसी शहर में सर्दी का मौसम आते ही चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हांसी के मोर्ची मोहल्ला में रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक करते रहे और मौका मिलते ही दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली।
आपको बता दे कि शहर के मोची मोहल्ला में चोरों ने रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोते रहे और इसी दौरान मौका पाकर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए।
दुकानदार रणजीत ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात के समय दो युवक दुकान के बाहर कंबल ओढ़कर सोए हुए थे। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनकी दुकान से एक लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं दूसरी दुकान के मालिक आलोक पुत्र जसवंत की दुकान से भी चोरों ने करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
दुकानदारों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।