Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: CIA-1 arrests an accused with a leopard skin; case registered under the Wildlife Protection Act.
{"_id":"6af35f33a0dbfa3f580ec53f","slug":"video-hansi-cia-1-arrests-an-accused-with-a-leopard-skin-case-registered-under-the-wildlife-protection-act-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी :तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी :तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
हांसी। सीआईए-1 हांसी और वन्य जीव विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पेटवाड़ निवासी सोनू कुमार को संरक्षित वन्य जीव तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद खाल की लंबाई 207 सेंटीमीटर और चौड़ाई 128 सेंटीमीटर पाई गई।
सीआईए प्रभारी रविंदर सांगवान के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पास तेंदुए की खाल रखे हुए है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने पेटवाड़ से थूराना जाने वाली सड़क के पास खेतों में नाकाबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया।
आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।