Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Grand Janmashtami celebration at Hansi's historic Radha-Krishna temple; the temple is decked up and ready.
{"_id":"6a9ab2f759f897427c02a8a4","slug":"video-grand-janmashtami-celebration-at-hansis-historic-radha-krishna-temple-the-temple-is-decked-up-and-ready-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव, सजकर तैयार हुआ मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव, सजकर तैयार हुआ मंदिर
हांसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रहे हैं। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह है और अब सभी को बस उस शुभ घड़ी यानी रात्रि 12 बजे का इंतजार है।
आपको बता दे कि हांसी के करीब 130 साल पुराने ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। खास बात यह है कि इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ उनकी छठी का पर्व भी विशेष रूप से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहता है।
वेद प्रकाश गोयल श्रद्धालु ने बताया कि हांसी के इस ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर की अपनी अलग धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। करीब 130 साल पुराने इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की अष्टधातु की प्रतिमाएं विराजमान हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जैसे-जैसे रात का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल भी बढ़ रही है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की उस पावन घड़ी का इंतजार कर रहे हैं, जब रात 12 बजे मंदिर में जयकारों के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भीम शर्मा श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर की खास परंपराओं में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का आयोजन भी शामिल है। जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी तक मंदिर में धार्मिक आयोजनों का दौर चलता है।
पंडित अनु शास्त्री मुख्य पुजारी के मुताबिक यहां वर्षों से जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक परंपराओं और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
कुल मिलाकर, करीब 130 साल पुराने इस ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हैं। मंदिर सजकर तैयार है, श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं और अब सभी की नजरें उस शुभ घड़ी पर टिकी हैं, जब रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ पूरा मंदिर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।