{"_id":"6a9c6fd097ec26874d006c49","slug":"illegal-water-and-sewage-connections-will-be-disconnected-starting-tomorrow-hisar-news-c-21-hsr1020-945656-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कल से काटे जाएंगें अवैध पानी-सीवरेज कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कल से काटे जाएंगें अवैध पानी-सीवरेज कनेक्शन
Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी मंडी। शहर में पानी और सीवरेज व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग की टीमें सभी 16 वार्डों में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन नियमित कराने के लिए जागरूक कर रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सोमवार से निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियमित नहीं कराए गए अवैध पानी एवं सीवरेज कनेक्शन काटे जाएंगे।
जेई दीपक मलिक के नेतृत्व में टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं से संपर्क कर रही हैं। मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है और निर्धारित शुल्क जमा करवाकर कनेक्शन नियमित किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है।
बिना अतिरिक्त शुल्क नियमित कराने का अवसर :
उपमंडल अभियंता कंवरपाल परिहार ने बताया कि विभाग का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि अवैध कनेक्शनों को वैध व्यवस्था में शामिल करना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द कनेक्शन नियमित कराने और बकाया पानी व सीवरेज बिल जमा करने की अपील की। सर्वे के दौरान ऐसे कनेक्शन भी मिले हैं जो ऐसे व्यक्ति के नाम हैं, जो अब मौके पर नहीं हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। ऐसे कनेक्शनधारकों के वारिस आवश्यक दस्तावेज देकर कनेक्शन अपने नाम करवाएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
विभाग की टीमें सभी 16 वार्डों का लगातार दौरा कर रही हैं और मौके पर आवेदन व दस्तावेज लेकर प्रक्रिया पूरी कर रही हैं। विभागीय रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और भविष्य की परेशानी से बचने के लिए कनेक्शन समय रहते नियमित करवाना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की है। दीपक मलिक, जेई