{"_id":"6a1c47aa125fff57ed03041c","slug":"video-ex-servicemens-demand-to-haryana-government-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पूर्व सैनिक बोले-50 प्रतिशत डीए को बेसिक में मर्ज करें , प्रॉपर्टी खरीद के समय मिले पूरी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पूर्व सैनिक बोले-50 प्रतिशत डीए को बेसिक में मर्ज करें , प्रॉपर्टी खरीद के समय मिले पूरी छूट
देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने वाले सैनिक रिटायरमेंट के बाद काफी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूरा जीवन अनुशासन में बिताने वाले पूर्व सैनिकों को प्रदेश व केंद्र सरकार से काफी उम्मीदें रहती हैं। अपनी मांगों को लेकर पूर्व सैनिक अनुशासन में रहते हुए मांग भी उठाते हैं लेकिन उनकी मांग प्रशासनिक व्यवस्थाओं में उलझ कर रह जाती हैं। केंद्र सरकार की ओर से तैयार किए जा रहे आठवें वेतन आयोग को लेकर भी पूर्व सैनिकों ने अपनी कई मांग केंद्र सरकार को भेजी हैं।
पूर्व सैनिकों के संगठन हरियाणा वेटरन आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने रविवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में अपनी मांगों, समस्याओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। हरियाणा वेटरन आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष चरण सिंह मलिक के नेतृत्व में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने केंद्र, प्रदेश व स्थानीय प्रशासन से जुड़ी अपनी मांगों को दोहराया।पूर्व सैनिकों ने सातवें वेतन आयोग की खामियों को दूर करने तथा आठवें वेतन आयोग में पूर्व सैनिकों का विशेष ख्याल रखने की मांग उठाई। अभी डीए 60 प्रतिशत हो गया है। जिसमें 50 प्रतिशत डीए को बेसिक में मर्ज किया जाए ताकि आठवें वेतन आयोग में हमें हमारी पूरी पेंशन मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।