Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bumper inflow of paddy, PR breaks last year's record

Hisar News: धान की बंपर आवक, पीआर ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड

Tue, 10 Nov 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bumper inflow of paddy, PR breaks last year's record
उठान में सुस्ती के कारण हांसी की अनाज मंडी में धान के लगे ढेर। संवाद
हांसी। स्थानीय अनाज मंडी में इस बार धान की बंपर आवक हो रही है। अब तक करीब 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। इसमें 82 हजार क्विंटल पीआर धान शामिल है। पीआर धान की आवक ने पिछले साल का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में पूरे सीजन के दौरान 62 हजार क्विंटल पीआर धान पहुंचा था जबकि इस बार अब तक 82 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है। मंडी में करीब 72 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई है और 47 हजार क्विंटल की उठान हो चुकी है। वहीं करीब 40 हजार क्विंटल धान का भुगतान किसानों के खातों में पहुंच चुका है।
विज्ञापन

इस बार हांसी के अलावा हिसार और भिवानी सहित अन्य क्षेत्रों के किसान भी अपनी पीआर धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। अभी करीब 10 हजार क्विंटल पीआर धान की और आवक होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह में पीआर धान की आवक पूरी होने की उम्मीद है। पिछले साल पूरे सीजन में कुल 1 लाख 10 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंचा था। इस बार कुल आवक इससे काफी अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने बताया कि धान की आवक लगातार बढ़ रही है। उठान के लिए पर्याप्त गाड़ियां और लेबर नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। अब 1121 धान की आवक भी बढ़ने लगी है। ऐसे में समय पर उठान जरूरी है ताकि किसानों और आढ़तियों को दिक्कत न हो।
मंडी एसोसिएशन के प्रधान हरिकेश सिंगला ने कहा कि मंडी में धान की खरीद लगातार जारी है। हालांकि उठान में आ रही दिक्कतों को दूर कर व्यवस्था में तेजी लाने की जरूरत है।
:::::::::::::::::
अनाज मंडी में अब तक करीब 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में धान लेकर पहुंचने वाले किसानों के गेट पास तुरंत काटे जा रहे हैं। किसानों को गेट पास और धान की आवक को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। -सुनील कुमार, मंडी सचिव

:::::::::::::::::
इस सीजन में अब तक मंडी में करीब 2 लाख 50 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें 82 हजार क्विंटल पीआर धान शामिल है। करीब 72 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद और 47 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। वहीं करीब 40 हजार क्विंटल पीआर धान का भुगतान किसानों के खातों में पहुंच चुका है। -रविंदर शर्मा , वेयरहाउस मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed