{"_id":"6b0c0e00caa6b297e2030dd2","slug":"video-even-while-keeping-an-eye-on-them-treat-your-children-like-friends-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नजर रखने के बावजूद बच्चों से करें दोस्त सा व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजर रखने के बावजूद बच्चों से करें दोस्त सा व्यवहार
दिल्ली। जाट सेवक संघ की ओर से रविवार को रायपुर चौक स्थित दिल्ली बाईपास रोड के एक होटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सामने मौजूद बड़ी चुनौतियों से उबरने, युवा पीढ़ी की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यावहारिक उपाय बताए गए।
संघ के प्रवक्ता सुरेंद्र पानू हिंदुस्तानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य विषय पगड़ी संभाल – विरासत से भविष्य तक एवं बदलते दौर की बड़ी चुनौतियां तय किया गया था। इस गोष्ठी के वक्ताओं ने अपने लंबे अनुभव के आधार पर विचार रखे। वक्ताओं ने अपनी विशेषज्ञता के जरिये गोष्ठी में मौजूद लोगों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ. संतोष दहिया इस कार्यक्रम रहीं।
शिक्षाविद अनिल कुमार ने भी अपने विचार सभी के साथ साझा किए। इन वक्ताओं ने युवा पीढ़ी के सामने आ रही दिक्कतों पर बात की। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ बेहतर तालमेल बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वक्ताओं की बातों को ध्यान से सुना। समाज के कई पहलुओं को शामिल किया गया। इसमें पारिवारिक संबंधों और सामाजिक एकजुटता पर भी विशेष जोर दिया गया।
कारोबारी मार्गदर्शिका भी तैयार की जाएगी।
कारोबारी सुनीता सिवाच ने बताया कि उन्होंने बुढाना गांव से अपने उद्यम की शुरुआत की। उन्होंने राजनीति और कारोबार में भी महिलाओं को समान भागीदारी की जरूरत बताई। प्रधान राजेश बडाला की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी का संचालन सचिव संजय कुंडू एडवोकेट ने किया। इस दौरान रणवीर बूरा, रोहताश नैन, वीरेंद्र पानू, विजेंद्र शास्त्री, रणधीर पानू, रणवीर मोर आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी के मुख्य विषय :
इस कार्यक्रम में युवा पीढ़ी से जुड़े कई गंभीर विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। इसमें शिक्षा और कॅरिअर से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया की लत पर भी चिंता जताई गई। संस्कारों के महत्व पर भी खुलकर बात की गई।
गोष्ठी में अभिभावकों और बच्चों के बीच संवाद की कमी पर भी विचार किया गया। बदलते दौर में परिवार के भीतर आपसी रिश्तों को मजबूत करने के उपायों पर बात हुई। वक्ताओं ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। समाज को एकजुट रखकर ही इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।