Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Minister Arvind Sharma arrived in Hisar and stated that there should be no irregularities in the distribution of DAP and urea; he directed that the details be displayed publicly.
{"_id":"6b0be5de6c695706a80f5929","slug":"video-minister-arvind-sharma-arrived-in-hisar-and-stated-that-there-should-be-no-irregularities-in-the-distribution-of-dap-and-urea-he-directed-that-the-details-be-displayed-publicly-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा, बोले- डीएपी-यूरिया वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, डिस्पले पर ब्योरा लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा, बोले- डीएपी-यूरिया वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, डिस्पले पर ब्योरा लगाओ
स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में शनिवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की मासिक बैठक में मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने 13 में से 10 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। तीन शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने आदेश दिए कि डीएपी- यूरिया वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। पूरी पारदर्शिता के साथ वितरण किया जाए। डिस्पले पर इसका ब्योरा लगाया जाए।
गांव मंगाली से सतीश पुनिया ने खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के बिजली खंभों बदलवाने, गांव उकलाना में अधूरे पड़े निर्माण कार्य एवं जोहड़ के गन्दे पानी की निकासी की समस्या का समाधान करवाने की समस्या उठाई। ग्राम पंचायत खानपुर के लाेगों की शिकायत थी कि गांव में बने खाद वितरण केंद्र पर पिछले कई वर्षों से खाद उपलब्ध नहीं हो रहा। कृषि उप निदेशक बाबूलाल ने बताया कि गांव में खाद उपलब्ध कराया जा चुका है। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस बारे में डिस्पले पर पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराएं। जिसमें अब तक हुए खाद वितरण का ब्योरा दें। पूरी पारदर्शिता के खाद वितरण करें। सत्यनारायण की फर्जी हस्ताक्षर करने संबंधी शिकायत के मामले में मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को पुन: गहन छानबीन करने के निर्देश दिए। गांव बधावड़ के प्रार्थियों की बरवाला थाना पुलिस अधिकारियों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ शिकायत पर पुऩ गहन जांच के निर्देश दिए गए।
बैठक में हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, महापौर प्रवीण पोपली, वन विकास निगम के चेयरमैन रवि सैनी, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, डीसी महेंद्र पाल, एसपी सिद्धांत जैन, जिला नगरायुक्त सी जयाश्रद्घा, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल उपस्थित रहे।
गांव ठसका निवासी रोहताश की मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित प्लॉट को मिलीभगत करके अपने चहेतों को देने का आरोप लगाया। रोहताश ने बताया कि उसका आवेदन गलत तरीके से खारिज किया। इस बारे में जिला पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार ने पक्ष रखते हुए बताया कि 367 आवेदन मिले थे, जिसमें 83 को सही पाया गया। पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्लाट आवंटित किए गए हैं। अगर किसी को गलत प्लाट मिला है तो उसके बारे में शिकायत दें। ऐसे आवंटन रिजेक्ट किए जाएंगे।
आजाद नगर निवासी इंद्रराज ने हाथ जोड़कर कहा कि मंत्री जी मैं पुलिस का धन्यवाद करने आया हूं। भीम सिंह महेशवाल ने खुद को आप पार्टी का बड़ा नेता बताते हुए मेरे दोहते को नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे।मामला ग्रीवेंस में आने के बाद पुलिस ने मेरे पैसे दिलवा दिए। मंत्री अरविंद शर्मा ने मुस्काते हुए कहा कि आप जैसे लोगों की भी जरूरत है।
आजाद नगर निवासी अमित कुमार ने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर बच्चों की स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जारी न करने के लिए मुझे डेढ साल परेशान किया।शिक्षा विभाग ने एसएलसी तो दिलवा दी लेकिन उसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है। अमित ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी के कर्मियों ने भी काफी परेशान किया गया। निजी स्कूल को पैसा देने तथा शिकायत वापस लेने का दबाव भी डाला। मंत्री ने आदेश दिए कि खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका, स्कूल की कार्यप्रणाली तथा प्रार्थी पर दबाव डालने वालों के मामलों की जांच की जाए।
गांव राजली निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाढ़ राहत बचाव कार्य के लिए खेत के एक हिस्से से पाइप लाइन डालने की अनुमति दी थी लेकिन सिंचाई विभाग ने मेरे पूरे खेत को बर्बाद कर दिया। खेत के बीच से कथित पाइपलाइन डालकर हमें नुकसान पहुंचाया। मेरी दो एकड़ जमीन में बिजाई भी नहीं हो सकी। मेरे आर्थिक नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है। ठेकेदार व जेई ने गलत तरीके से गबन कर मेरे खेत से पाइप लाइन डाली हैं। मंत्री ने ग्रीवेंस कमेटी सदस्य कृष्ण लाल रिणवा तथा संजीव रेवड़ी को साथ लेकर जांच करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।