{"_id":"698caa45e7fb2d611d02bc92","slug":"video-employees-will-block-the-roadways-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: रोडवेज में चक्का जाम करेंगे कर्मचारी, डीसी ने लागू की धारा 163","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: रोडवेज में चक्का जाम करेंगे कर्मचारी, डीसी ने लागू की धारा 163
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठन तैयार हैं। अपनी एकता का प्रदर्शन करने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक हिसार के सदस्यों ने बुधवार को मोटरसाइकिल जत्था निकाला। दूसरी ओर जिलाधीश महेंद्र पाल ने 12 फरवरी की हड़ताल को देखते हुए धारा 163 लागू की है। जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज परिसर में बसों के सामान्य संचालन को लेकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा की अगुवाई में मोटरसाइकिल जत्थे ने शहर के प्रमुख बाजारों व मार्गों पर आम जनता से राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। जिला प्रधान अशोक सैनी व सचिव ओमप्रकाश माल ने कहा कि सरकार जिस प्रकार से जनविरोधी फैसले ले रही है। इसके तहत सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। कौशल रोजगार निगम के माध्यम से युवाओं का शोषण किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सरकार की जनविरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।