फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Education Minister’s sharp attack on Congress in Hansi: Targets the party over the 1984 riots and the issue of vote theft

हांसी में शिक्षा मंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: SIR, 1984 के दंगे और वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा

Fri, 30 Oct 2026 01:57 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:57 PM IST
Education Minister’s sharp attack on Congress in Hansi: Targets the party over the 1984 riots and the issue of vote theft
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने SIR (सरल चुनावी सुधार), घुसपैठियों, 1 नवंबर की दिल्ली रैली और हरियाणा में कथित वोट चोरी जैसे मुद्दों पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। लोकतंत्र के मंच पर विपक्ष की भूमिका पर सवाल शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का सबसे बड़ा मंच विधानसभा और संसद है, लेकिन विपक्ष सदन में चर्चा करने से कतराता है और बाहर आकर गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्रियों और अपने नेताओं के मुद्दों पर सदन का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन घुसपैठियों का मुद्दा उठने पर बार-बार सदन से बाहर चली गई। SIR प्रक्रिया पर विपक्ष की आपत्ति पर उठाए सवाल SIR प्रक्रिया के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में अब तक 12 बार SIR की प्रक्रिया हुई है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 18 वर्ष का युवा मतदाता बन सकता है, मृत व्यक्ति का नाम सूची से हटना चाहिए और स्थान परिवर्तन करने वाले व्यक्ति का नाम पुरानी जगह से कटना चाहिए, तो इसमें आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि SIR का विरोध करने वाले विपक्षी दलों को स्पष्ट करना चाहिए कि फर्जी और अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में क्यों बने रहने चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का हवाला देते हुए भी विपक्ष पर निशाना साधा। 1984 के दंगे और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार 1 नवंबर की दिल्ली रैली को लेकर महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तारीख को खुशी मनाने की बात कर रही है, उसी तारीख को 1984 में सिख समाज के लोगों पर अत्याचार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जानबूझकर उस घटना की यादें ताजा कर रहा है। हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं को लग रहा था कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने जा रही है, लेकिन जनता ने भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट ईंटों ने नहीं, बल्कि लोगों ने डाले थे। अब हार के बाद वोट चोरी के आरोप लगाए जा रहे हैं। भ्रम और अराजकता के माहौल पर चिंता शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि सरकार जनता को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीरा में अकाली दल के कार्यकर्ताओं से मिले पर्यवेक्षक हरदेव नोनी मान, सुनीं समस्याएं

उज्जैन: कुमकुम, चंद्रमा और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

30 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: हत्या के विरोध में दो घंटे जाम रहा मार्ग

30 Oct 2026

पडरौना बस हादसा: मृत स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा के परिजनों से मिले सांसद विजय दुबे

30 Oct 2026

महराजगंज: व्यापारियों से पैसे लेते पीआरडी जवानों का वीडियो वायरल

30 Oct 2026
विज्ञापन

महराजगंज: निलंबित अनुसेवक अब तहसील परिसर में उठा रहे कूड़ा

30 Oct 2026

संतकबीरनगर: कांग्रेस की रैली देश के संविधान में विश्वास रखने वाले देशवासियों की है:अभिषेक

30 Oct 2026
विज्ञापन

कुशीनगर: मुर्गे का मांस खाने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत

30 Oct 2026

महराजगंज: आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

30 Oct 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

30 Oct 2026

देवरिया: 40 हजार रुपये मांगने पर महिला पर घास काटने वाले औजार से हमला

30 Oct 2026

देवरिया: बारिश थमते ही सड़कों पर बढ़ा वाहनों का दबाव, घंटों रेंगते रहे वाहन

30 Oct 2026

बस्ती: करवा चौथ पर जिला महिला अस्पताल में कम रही मरीजों की संख्या

30 Oct 2026

VIDEO: करवा चौथ पर लखबीर सिंह लक्खा की आवाज का छाया जादू, जमकर झूमे लोग

30 Oct 2026

वेतन भोगी बचत खाता योजना के तहत पीड़ित को मिला 45 लाख का बीमा चेक

30 Oct 2026

VIDEO: ठाकुरजी को माना पति, करवाचाैथ का रखा व्रत; नंदगांव में लिया सास-ससुर का आशीर्वाद

30 Oct 2026

बस्ती: खुशहालगंज की रामलीला में दशरथ प्रतिज्ञा और राम वन गमन का मंचन

30 Oct 2026

कुशीनगर: डीएम ने सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिक समस्याएं सुनीं

30 Oct 2026

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में

पंजाब रोडवेज-पनबस/पीआरटीसी कर्मचारियों की मांगों पर मंत्री ने जताई सहमति, 1 नवंबर को लुधियाना में होगी अहम बैठक

वीडियो: उखली पुल से नादौन तक 47 किलोमीटर का सत्यनिष्ठा मार्च निकाला

नीला ड्रम केस: 18 महीने बाद खुला वो मकान जहां मुस्कान ने किया था सौरभ का कत्ल, बिखरा पड़ा मिला सामान

29 Oct 2026

खैर मंडी में 10 लाख रुपये लेकर मुनीम लापता

29 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया करवाचौथ का पर्व, चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने खोला व्रत

29 Oct 2026

बदायूं: पंजाबी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर की सामूहिक पूजा

29 Oct 2026

करवाचौथ : छलनी से चांद और पति का दीदार, सुहागिनों ने किया व्रत का पारण

29 Oct 2026

वीडियो: करवाचौथ पर चांद देख पिया का दीदार, सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा कर खोला व्रत

29 Oct 2026

कानपुर: बादलों के पहरे के बीच मना करवाचौथ, चलनी की ओट से महिलाओं ने किया सजना का दीदार

29 Oct 2026

कानपुर: डंपर ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे प्रोफेसर और तीन सदस्य

29 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में महिला प्रसाधन पर जड़ा ताला, मरीज और तीमारदार बेहाल

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed