{"_id":"6ae42540aa80b0797106f295","slug":"man-murdered-with-a-brick-on-hau-campus-in-hisar-personal-enmity-suspected-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हिसार एचएयू परिसर में युवक की ईंट मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हिसार एचएयू परिसर में युवक की ईंट मारकर हत्या, आपसी रंजिश की आशंका
Fri, 30 Oct 2026 10:34 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:34 AM IST
सार
सन्नी मजदूरी करता था और उसके पिता व बड़ा भाई भी मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने पर एचएयू चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सन्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक सन्नी की सिर पर ईंट से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
एचएयू चौकी के इंचार्ज पंकज ने बताया कि यह वारदात लेबर कॉलोनी के ही तीन से चार युवकों द्वारा अंजाम दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सन्नी की तीन दिन पहले कॉलोनी के ही कुछ युवकों के साथ बहस हुई थी।
घटना वीरवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब सन्नी अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। उन्होंने पास पड़ी ईंट से सन्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर पड़ा। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सन्नी मजदूरी करता था और उसके पिता व बड़ा भाई भी मजदूरी करते हैं। सूचना मिलने पर एचएयू चौकी इंचार्ज पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सन्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की सभी एंगल से गहनता से जांच कर रही है। परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। उनके बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।