Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Jassi Petwar launches a sharp attack on the BJP in Hansi, raising questions about vote theft and unemployment.
{"_id":"6ae460bffff93cdc7c0792e3","slug":"video-jassi-petwar-launches-a-sharp-attack-on-the-bjp-in-hansi-raising-questions-about-vote-theft-and-unemployment-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में जस्सी पेटवाड़ का भाजपा पर तीखा हमला, वोट चोरी और बेरोजगारी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में जस्सी पेटवाड़ का भाजपा पर तीखा हमला, वोट चोरी और बेरोजगारी पर उठाए सवाल
नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए वोट चोरी, बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया और प्रदेश की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस पर पाकिस्तान से फंडिंग के आरोप लगाने को जनता के बीच जहर फैलाने की कोशिश बताया। विधायक पेटवाड़ ने कहा कि इसी मुद्दे पर जनता की आवाज उठाने और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है।
चुनाव आयोग पर सवाल और वोट चोरी का आरोप
विधायक जस्सी पेटवाड़ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद 12 लाख 65 हजार वोट कैसे बढ़ गए। उन्होंने दावा किया कि 5 अक्टूबर की रात 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 61.33 प्रतिशत था, जिसे बाद में बदलकर 6 अक्टूबर को 65.65 प्रतिशत और 7 अक्टूबर को 67.19 प्रतिशत कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना तक इतने वोटों का बढ़ना क्या वोट चोरी नहीं है? कांग्रेस प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग से इस सवाल का जवाब मांग रही है, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस महज 14 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाने से चूक गई और उचाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी 32 वोटों से हारे, जहां 250 से अधिक बैलेट पेपर की गिनती नहीं होने का भी आरोप है।
राशन कार्ड और महिला वादे पर भी उठाए सवाल
विधायक पेटवाड़ ने भाजपा पर चुनाव से पहले राशन कार्ड और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 51 लाख राशन कार्ड बनाए गए थे, लेकिन चुनाव के बाद स्थिति बदल गई। भाजपा के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को यह राशि नहीं मिली है और झूठे वादे करके वोट लेना जनता के साथ धोखा है।
बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया पर भाजपा सरकार पर आरोप
प्रदेश में बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों को लेकर विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पढ़े-लिखे युवाओं को आईएएस, एचसीएस और अन्य बड़े पदों पर भर्ती के अवसर मिलते थे, जबकि कम पढ़े-लिखे युवाओं को सी और डी ग्रुप की नौकरियां दी जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से बैकडोर भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एचपीएससी और एचएसएससी के माध्यम से डेढ़ लाख से अधिक भर्तियां की गई थीं, जबकि भाजपा सरकार के 12 वर्षों में केवल 24 हजार नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हुई भर्तियां अदालतों में चुनौती दी जा रही हैं।
उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के समय करीब 25 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय आठवीं और दसवीं पास युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाता था। उन्होंने सवाल उठाया कि आज पीएचडी और ग्रेजुएट युवाओं को चपरासी के पद के लिए आवेदन करने की स्थिति में क्यों पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार सभी को मिलना चाहिए और पद के अनुसार योग्यता का निर्धारण होना चाहिए।
सड़कों की खराब स्थिति और खांडाखेड़ी सड़क का मुद्दा
प्रदेश की सड़कों की खराब स्थिति पर बोलते हुए विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि नारनौंद, हांसी सहित पूरे हरियाणा में सड़कों की हालत बेहद खराब है और सड़कें बनने के कुछ महीनों बाद ही टूट जाती हैं। उन्होंने खांडाखेड़ी सड़क के संबंध में बताया कि इस सड़क के लिए विधानसभा में आवाज उठाई गई थी और 11 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है, जिसके टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर काम शुरू करवाया जाएगा।
दिल्ली में कांग्रेस की रैली
वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर पूर्व विधायक पदम दहिया ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में कथित वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली में बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और कांग्रेस इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।