फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The sub-committee will seek a path toward a solution, rather than making claims or promises.

Hisar News: दावे और वादे नहीं, समाधान की राह तलाशेगी सब कमेटी

Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 30 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The sub-committee will seek a path toward a solution, rather than making claims or promises.
ढाणी श्यामलाल में गली में भरे गंदे पानी को टैंकर में भरता कर्मचारी। अमर उजाला - फोटो : Archive
हिसार। शहर में कहीं सीवरों का उफान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है तो कहीं नलों से स्वच्छ पेयजल की आस अधूरी है। इन बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे शहरवासियों को अब सिर्फ दावों और आश्वासनों से राहत देने के बजाय जमीनी स्तर पर समाधान की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष रवि सैनी की अगुवाई में सब-कमेटी के सदस्य वार्डों, कॉलोनियों और सेक्टरों में पहुंचकर समस्याओं की पड़ताल करेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर इनके समाधान की राह तलाशेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों के साथ समाधान पर चर्चा की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और नगर निगम के बीच तालमेल बनाकर लंबित कार्यों की अड़चनें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर प्रवीन पोपली ने जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सब-कमेटी का गठन किया है। वार्ड आठ के पार्षद रवि सैनी को अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। पार्षद साक्षी शर्मा, सत्यवान पानू और नरेश ग्रेवाल कमेटी के सदस्य होंगे।
मेयर ने सदस्यों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें बल्कि अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लें। पेयजल की कमी, सीवरेज ब्लॉकेज और जलभराव जैसी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
----
पार्षद बोले- तालमेल की कमी समस्या की मुख्य वजह
पार्षद जगमोहन मित्तल का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों पुरानी कॉलोनियों, नए विकसित हो रहे सेक्टरों में जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। पड़ताल में यह बात सामने आई है कि नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर तालमेल न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। अक्सर देखा जाता है कि सीवरेज लाइन बिछाने या मरम्मत के काम में देरी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी की आपूर्ति और लो-प्रेशर पानी मिलने की शिकायतें कॉलोनियों से लेकर सेक्टरों तक आम हो चुकी हैं।

------
जनस्वास्थ्य विभाग संबंधी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सब कमेटी का गठन किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी और पार्षद मुस्तैदी के साथ फील्ड में उतरकर काम करेंगे तो लंबे समय से चल रही सीवरेज और पेयजल की समस्याओं का जल्द ही समाधान निकल सकेगा।
प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed