{"_id":"693d8894c0878a0a23084aee","slug":"video-conducting-the-navodaya-vidyalaya-entrance-examination-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जिले के 14 केंद्रों पर 2808 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जिले के 14 केंद्रों पर 2808 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा शनिवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के कुल 2,808 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर किया गया, जहां प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों से 100 अंकों का प्रश्नपत्र हल करवाया गया।
इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन छठीं कक्षा में दाखिले के लिए किया जाएगा। परीक्षा के आधार पर ही विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें आवास, भोजन, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं।
इस वर्ष कुल 80 सीटों पर दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। इनमें से 60 सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जबकि 20 सीटें शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं। नियमों के अनुसार इस परीक्षा में केवल जिले के विद्यार्थी ही शामिल हो सकते हैं और चयन होने के बाद विद्यार्थियों को जिले के ही जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।