बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Captain Sultan Singh killed 13 terrorists in Operation Sarp Vinash.

कैप्टन सुल्तान सिंह ने ऑपरेशन सर्प विनाश में 13 आतंकियों को उतारा था मौत के घाट

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:33 PM IST
Captain Sultan Singh killed 13 terrorists in Operation Sarp Vinash.
गांव सीसवाला निवासी ऑनरेरी कैप्टन सुलतान सिंह के शरीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान लगी गोलियों के छर्रे आज भी मौजूद हैं। आतंकियों से 20 से अधिक बार सीधी मुठभेड़ में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व कर चुके सुलतान सिंह को बहादुरी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारतीय सेना ने वर्ष 2011 में सेना मेडल से सम्मानित किया। वह भारतीय शांति सेना में शामिल होकर श्रीलंका भी गए और लंबे समय तक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की सुरक्षा में तैनात रहे। सुल्तान सिंह बताते हैं कि मार्च 2003 में आतंकियों ने पुंछ क्षेत्र की एक पहाड़ी पर कब्जा कर रखा था। इसी क्षेत्र से पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुसपैठ करते थे। आतंकियों के लॉन्चिंग पैड को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने सीमा से करीब 20 किलोमीटर अंदर हिलकाका क्षेत्र में ऑपरेशन सर्प विनाश शुरू किया। सूचना मिली थी कि वहां लगभग 300 आतंकी छिपे हैं। इस अभियान में उनकी यूनिट 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज सबसे आगे थी। यूनिट की तीन टुकड़ियां बनाई गईं जिनमें से एक का नेतृत्व उन्हें सौंपा गया। आतंकी 17 से 18 हजार फीट ऊंचाई पर बंकर बनाकर बैठे थे। भारतीय सेना जैसे ही आगे बढ़ती वे हमला कर देते। इससे सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद किसी तरह उनकी टुकड़ी आतंकियों के बहुत करीब पहुंच गई। चारों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही थी और अंधेरा होने के कारण तत्काल सहायता भी नहीं मिल पा रही थी। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। सेना की सहायता के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचे। इस अभियान में 13 आतंकी मारे गए और छह को पकड़ लिया गया। यह ऑपरेशन 20 मार्च से 24 मार्च 2003 तक चला। इस साहसिक अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर उन्हें सेना मेडल प्रदान किया गया। दसवीं कक्षा में ही तय कर लिया था कि सेना में जाना है सुलतान सिंह ने बताया कि मेरा पिता किसान थे। सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना मैंने बचपन से ही देखा था। वर्ष 1981 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सेना भर्ती में भाग लिया और चयनित हो गया। इसके बाद 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज का हिस्सा बने। सेना में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के 10 से अधिक राज्यों में सेवाएं दीं। जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक समय तक तैनाती रही। ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े अभियानों में निभाई भूमिका सुलतान सिंह ने बताया कि वर्ष 1982 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का गठन नहीं हुआ था। उस समय विशेष अभियानों की जिम्मेदारी स्पेशल ग्रुप संभालता था। पंजाब में आतंकवाद के दौर में वह ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े अभियानों का हिस्सा रहे। वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कुछ समय के लिए राजीव गांधी की सुरक्षा में तैनात किया गया। वर्ष 1988 में भारतीय शांति सेना के सदस्य के रूप में श्रीलंका भेजा गया। वहां एलटीटीई के आतंकियों द्वारा लगातार हमले किए जाते थे। दिसंबर 1988 में एक अभियान के दौरान उनकी टुकड़ी जंगल में घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही आतंकियों की गतिविधि का पता चला दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। इस दौरान उन्हें छर्रे लगे। करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे और दो ऑपरेशन किए गए। चिकित्सकों ने आंख के पास लगे छर्रों को निकालने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इससे आंख की रोशनी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में ये छर्रे आज भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: भाजपा ने ठोडो मैदान में चलाया सफाई अभियान, पौधरोपण भी किया

05 Jun 2026

Video: आलिया ने अमेरिका में बजाया हुनर का डंका, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

05 Jun 2026

गुफरान मेमोरियल टी-20: डोडा स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला, दर्शकों में भारी उत्साह

05 Jun 2026

J&K: अमर उजाला से खास बातचीत में बोले विधायक मनकोटिया, चिनैनी-घोरडी के मुद्दों पर रखी खुलकर राय

05 Jun 2026

वकील का नाम एफआईआर में शामिल करने के विरोध में अमृतसर बार की हड़ताल

05 Jun 2026
विज्ञापन

Video: नाहन में मेलों के लगातार आयोजन पर महिला कांग्रेस नेता कुंजना सिंह ने उठाए सवाल

05 Jun 2026

नारनौल में महिला आईटीआई में सिलाई कढ़ाई सीख भविष्य संवारने में जुटी 36 लड़कियां

विज्ञापन

परिवार में जमीनी विवाद में गांव चेलावास में महिला की हत्या, एक साल पहले मृतका के ससुर का हुआ था मर्डर

हांसी जिले की पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक, 10 में से 7 मामलों का हुआ समाधान

05 Jun 2026

VIDEO: यूपी के मंत्री राजभर बोले, अपने वोटरों के अपराध में शामिल होने पर नहीं बोलते सपा प्रमुख

05 Jun 2026

कानपुर: मूलगंज हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

05 Jun 2026

कानपुर: महाराजपुर किसान हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, मंदिर में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

05 Jun 2026

कानपुर: मंधना-गंगा बैराज स्टेट हाईवे पर दिखा अजब खेल, पौधे मर गए और अब सूखी घास को पिला रहे पानी

05 Jun 2026

कानपुर: केडीए की मनमानी से किसान बेहाल, फसल बचाने के लिए बनाई दीवार ढहाया

05 Jun 2026

पाकिस्तानी नागरिक की जमीन होगी कुर्क, अतरौली के औरेनी दलपतपुर में है शत्रु संपत्ति

05 Jun 2026

Video: शिमला के मालरोड पर मिक्सर सड़क धंसने से एक तरफ झुका

05 Jun 2026

Video: शर्ट जलने पर पड़ी डांट, तो छात्र अर्पण दत्त शर्मा ने बना दी सेंसर वाली इस्त्री

Rampur Bushahr: रामपुर में युवाओं ने गुफा मंदिर, मोक्ष धाम और हनुमान घाट में रोपे पौधे

05 Jun 2026

अमृतसर में अवैध हथियार-ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगानी नागरिक समेत छह गिरफ्तार

05 Jun 2026

हरियाणा में 6 वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6256 आरोपी गिरफ्तार, 2353 एफआईआर दर्ज

फरीदाबाद के कई इलाकों में बिजली प्रभावित होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी

05 Jun 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर लगाई फटकार

05 Jun 2026

Video: ददाहू में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण

05 Jun 2026

VIDEO: मौत के बाद भी नहीं मिले अपने, मां को इंसानियत ने दी अंतिम विदाई

05 Jun 2026

VIDEO: विंध्याचल पहुंचे मंत्री एके शर्मा, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

05 Jun 2026

Hamirpur: बंसी लाल सोनी बोले- माह की पहली तारीख को दी जाए पेंशन

Kullu: पर्यावरण दिवस पर संवारा गया बिजली महादेव ट्रेक

05 Jun 2026

Mandi: लडभड़ोल में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नवनियुक्त सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने संभाला पदभार

05 Jun 2026

पूजा को बनाया चैंपियन, अब भी सुविधाओं के अभाव में 40 खिलाड़ियों को तराश रहे कोच बलवान सिंह

Hamirpur: आग से पशुशाला जलकर राख, भैंस झुलसी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed