फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU reached an agreement with the company for the mustard hybrid variety RHH 2101

Hisar News: एचएयू ने सरसों की संकर किस्म आरएचएच 2101 के लिए कंपनी से किया समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
HAU reached an agreement with the company for the mustard hybrid variety RHH 2101
एचएयू के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार एवं अन्य। स्रोत : विवि
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने सरसों की पहली संकर किस्म आरएचएच 2101 को किसानों तक पहुंचाने के लिए हेमट्रिक्स एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर (उत्तराखंड) के साथ समझौता किया है। सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत हुए समझौते के बाद कंपनी लाइसेंस फीस का भुगतान कर इस किस्म के बीज का उत्पादन और विपणन कर सकेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव पवन कुमार ने बताया कि समझौते से किसानों को उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। एचएयू की ओर से अनुसंधान निदेशक राजबीर गर्ग और हेमट्रिक्स एग्रीटेक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक बीएन मिश्रा ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

आरएचएच 2101 किस्म की विशेषताएं
अनुसंधान निदेशक राजबीर गर्ग ने बताया कि आरएचएच 2101 करीब 142 दिन में पककर तैयार होती है। इसकी औसत उपज 28 से 30 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसमें शाखाओं और फलियों में दानों की संख्या अधिक होती है। इसके दानों में करीब 40 फीसदी तेल अंश पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed