{"_id":"6a8de8b964a1236c890d4deb","slug":"the-path-for-the-new-police-station-is-now-clear-under-the-shadow-of-the-forts-heritage-with-noc-received-from-the-archaeological-department-construction-will-be-done-at-a-cost-of-157-crore-hisar-news-c-21-hsr1020-938251-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किले की विरासत के साये में अब नई पुलिस चौकी का रास्ता साफ, पुरातत्व विभाग से मिली एनओसी, 1.57 करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किले की विरासत के साये में अब नई पुलिस चौकी का रास्ता साफ, पुरातत्व विभाग से मिली एनओसी, 1.57 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन
हांसी। ऐतिहासिक किले के 200 मीटर दायरे में बन रही किला बाजार पुलिस चौकी के नए भवन का रास्ता अब साफ हो गया है। पुरातत्व विभाग ने भवन की ऊंचाई कम करने की योजना पर सहमति देते हुए एनओसी जारी कर दी है।
इसके बाद पुराने टेंडर को रद्द कर नए सिरे से टेंडर लगाया गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। किला बाजार पुलिस चौकी का पुराना भवन करीब 50 वर्ष पुराना था। जर्जर हालत में पहुंच चुके भवन को देखते हुए नए भवन का निर्माण प्रस्तावित किया गया था।
वर्ष 2024 में करीब 1.34 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हिसार की एक फर्म को इसका टेंडर दिया गया था। चौकी का नया भवन किले के 200 मीटर के दायरे में होने के कारण पुरातत्व विभाग की अनुमति जरूरी थी। हालांकि अनुमति लिए बिना निर्माण शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
करीब डेढ़ वर्ष पहले पुरातत्व विभाग ने संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर काम रुकवा दिया था। अब एनओसी मिलने के बाद भवन की ऊंचाई में बदलाव किया गया है। नए सिरे से 1.57 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर लगाया गया है।
निर्माण पूरा होने तक पुलिस चौकी को राजकीय पाठशाला के भवन में अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। पुराने भवन को पूरी तरह गिराया जा चुका है। किला बाजार स्थित पुराने भवन में वर्ष 1974 में शहर थाना संचालित होता था। 15 वर्ष पहले थाना पुरानी तहसील के पास स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद भवन में किला बाजार पुलिस चौकी बनाई गई।
पुराना भवन जर्जर होने के कारण लंबे समय से नए भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। यहां पुलिस चौकी के साथ महिला थाना भी संचालित होता था। करीब एक माह पहले महिला थाने को हिसार चुंगी के पास स्थानांतरित कर दिया गया।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक्सईएन ललित नंदा ने बताया कि पुरातत्व विभाग से एनओसी मिल गई है। भवन की ऊंचाई कुछ कम की गई है। पुराना टेंडर रद्द कर नया टेंडर लगाया गया है। एनओसी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।