{"_id":"6a8de9257557ddc40c0ddb9b","slug":"there-are-concerns-of-pollution-from-the-hatchery-in-pali-village-bdpo-inspected-and-submitted-the-report-hisar-news-c-21-hsr1020-938239-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पाली गांव में हैचरी से प्रदूषण की आशंका, बीडीपीओ ने निरीक्षण कर साैंपी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पाली गांव में हैचरी से प्रदूषण की आशंका, बीडीपीओ ने निरीक्षण कर साैंपी रिपोर्ट
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कोथ कलां के बाद अब पाली में प्रस्तावित हैचरी के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। शिकायत के बाद एसडीएम विकास यादव ने बीडीपीओ सत्यवान बूरा को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मंगलवार को बीडीपीओ ने निर्माण स्थल और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी ली। इसके बाद जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि पाली के कुंभा रोड पर खसरा नंबर 129//13, 14, 15 में अश्वनी और रामफल की ओर से हैचरी का निर्माण किया जा रहा है। उनका आरोप है कि इसी क्षेत्र में पहले से एक हैचरी संचालित है। वहां से निकलने वाले अपशिष्ट को खेतों के आसपास डाले जाने से ग्रामीणों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार मौजूदा हैचरी के कारण आसपास दुर्गंध और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। खेतों में काम करने के दौरान भी परेशानी होती है। उनका कहना है कि नई हैचरी शुरू होने पर समस्या और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण की अनुमति और अन्य पहलुओं की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आबादी और जल स्रोतों के आसपास ऐसी गतिविधियों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम के निर्देश पर बीडीपीओ ने किया निरीक्षण
एसडीएम विकास यादव के निर्देश पर बीडीपीओ सत्यवान बूरा ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की स्थिति देखी और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि हैचरी से होने वाले संभावित प्रदूषण और अपशिष्ट प्रबंधन की जांच जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अश्वनी, सुमित, रामकुमार, रणधीर और नरेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी
बीडीपीओ सत्यवान बूरा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर गांव पाली में मौके का निरीक्षण किया गया। मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।