Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Boxing provided support during difficult times; Sweety Boora wins gold at the championship
{"_id":"6af9acf127684fe46b014121","slug":"video-boxing-provided-support-during-difficult-times-sweety-boora-wins-gold-at-the-championship-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग ने मुश्किल वक्त में संभाला, स्वीटी बूरा ने चैंपियनशिप में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग ने मुश्किल वक्त में संभाला, स्वीटी बूरा ने चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
हिसार। 7वीं एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विश्व और एशियाई चैंपियन व अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, कभी हार नहीं माननी चाहिए। लगातार प्रयास करने वालों को एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
स्वीटी ने बताया कि मैं वर्ष 2009 से बॉक्सिंग कर रही हूं। इससे पहले कबड्डी खेलती थी और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची थी। मेरे पिता चाहते थे कि मैं किसी व्यक्तिगत खेल में अपना करियर बनाऊं। उन्हें भी खेलों में रुचि रही है। वह कबड्डी खेलते थे और बास्केटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया। बॉक्सिंग मेरा शौक था, इसलिए मैंने इसे अपना भविष्य बनाने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि आज लड़कियों को बड़ी संख्या में बॉक्सिंग में आते देखकर अच्छा लगता है। लड़कियों को अपने रूप-रंग के बजाय करियर को प्राथमिकता देनी चाहिए। पिछले कुछ समय में मेरे जीवन में भी कठिन परिस्थितियां आईं, लेकिन बॉक्सिंग ने मुझे बुरे वक्त से बाहर निकलने की ताकत दी। अब मैं राष्ट्रीय और विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।