{"_id":"6afa01e3e4dc6484b002b334","slug":"faith-in-their-hearts-devotion-in-their-eyes-hisar-news-c-21-hsr1020-993041-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जल में खड़े व्रती, मन में विश्वास और आंखों में आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जल में खड़े व्रती, मन में विश्वास और आंखों में आस्था
Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार मिल गेट के जिंदल पार्क में छठ पर्व पर डूबते सूर्य को अर्थ देते श्रद्धालु। संवाद
हिसार। छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। जिंदल सरोवर सहित शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर छठी मैया के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वावधान में जिंदल सरोवर पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। संध्या अर्घ्य के लिए रविवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान के बाद पूजा सामग्री तैयार की। बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, चावल के लड्डू, केला, नारियल, गन्ना, मूली, अदरक और अन्य मौसमी फल सजाए गए।
गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार ठेकुआ विशेष प्रसाद के रूप में रखा गया। शाम को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में पूजा स्थलों पर पहुंचे। कई श्रद्धालु नंगे पांव पूजा सामग्री लेकर घाट पहुंचे। कुछ श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचकर अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन
सरोवर के पानी में खड़ी महिलाओं ने हाथ जोड़कर सूर्य देव की उपासना की और जल व दूध से अर्घ्य दिया। छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार सुबह करीब छह बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण करेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूरी रात घरों में गूंजेंगे छठी मैया के गीत
छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के बाद अब चौथे और अंतिम दिन की तैयारियां होंगी। व्रती पूरी रात छठी मैया की आराधना और सुबह के अर्घ्य की तैयारी में जुटे रहेंगे। घरों में पूजा की सामग्री व्यवस्थित की जाएगी। सूप और दउरा में प्रसाद सजाकर रखा जाएगा। छठ पूजा में ठेकुआ, फल, नारियल और गन्ने का विशेष महत्व है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी व्रतियों की सेवा और पूजा की तैयारियों में सहयोग करेंगे। छठ के पारंपरिक गीतों के माध्यम से सूर्य देव और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
-- -- -- -- --
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरी होगी पूजा
सोमवार सुबह चौथे दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद सरोवर और घाटों के जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य की प्रतीक्षा करेंगे। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रती 3 बार जल और 4 बार दूध से अर्घ्य अर्पित करेंगे। सूप में रखे ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद के साथ सूर्य देव तथा छठी मैया की विधिवत पूजा की जाएगी। व्रती संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और घर में सुख-शांति की कामना करेंगे। इसके बाद छठी मैया को प्रणाम कर परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद लिया जाएगा और प्रसाद वितरण के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
11 लाख जोत के साथ छठी मईया की आरती
काफी लोग दंडवत करते हुए सरोवर स्थल पर पहुंचे। महापर्व के संरक्षक भगवान सूर्यदेव थे। छठ पूजा का मूल रूप यहां देखने को मिला। सूर्य संहिता द्वारा सूर्य षष्ठी महायज्ञ करके आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ किया गया। आचार्य शिवपूजन मिश्र एवं आचार्य सुरेश प्रसाद मिश्र की देखरेख में सूर्य के हजार नामों से आहुतियां डलवाई। महायज्ञ के मुख्य यजमान डॉ. शंकर भारद्वाज रहे। संगठन के प्रधान विनोद साहनी ने बताया कि 11 लाख जोत के साथ छठी मईया की आरती की गई। मंच संचालन करते हुए समिति के कोषाध्यक्ष आचार्य शिवपूजन मिश्र एवं महासचिव आचार्य मुरलीधर पाण्डेय ने छठी मईया के इतिहास व महाव्रत के बारे में बताया। हिसार में कार्यरत मुख्य लोको निरीक्षक अवधेश प्रसाद को पूर्वांचल शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
-- -- -- -
क्या रहा कार्यक्रम
पूर्व प्रात: 6 बजे शंख ध्वनि के साथ छठ महोत्सव का शुभारंभ
प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक घाट पूजन एवं घाट संरक्षण
12 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक सवा क्विंटल गन्ना, फूलमाला एवं छठ माता का शृंगार
2 बजे से सूर्य षष्ठी महायज्ञ प्रारंभ किया गया
शाम 5.15 बजे से छठ पूजन
-- -- -- -- -- -
विधायक सावित्री जिंदल ने दी बधाई
मुख्य अतिथि के रूप में निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल उपस्थित हुई। अध्यक्षता डॉ. राधेश्याम शुक्ल ने की। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वन विभाग के चेयरमैन रवि सैनी उपस्थित हुए। छठ महापर्व में भजन गायिका रागिनी उपाध्याय, पार्षद संजय डालमिया, टीनू जैन, आशीष लावट, ललित शर्मा, बलजीत शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित हुए।
-- -- -- -- --
कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाये
हिसार में रहने वाले पूर्वांचल समाज के लोगों ने जिंदल सरोवर पर छठ मैय्या के गीत गाये जिनमें महिमा बा राऊर अपार हे छठी मईया... उ जे कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... छठी मईया आई ना दुअरिया.., कोपी-कोपी बोले ले सूरज देव.., हाजीपुर के केलवा महंग भइले.., उगी-उगी सूरज देव.., डारी-डारी चहके सुगनवा.., आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संजीव गंगवा ने दिया स्थायी घाट निर्माण का भरोसा
हिसार। छठ महापर्व पर सेक्टर 3/5 लिंक नहर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में संजीव गंगवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वन विभाग के चेयरमैन रवि सैनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सेक्टर 27/28 नहर घाट पर मेयर प्रवीण पोपलीथ, हिसार विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता ने छठ व्रतियों से भेंट कर उनके लिए मंगलकामना कीं।
आजाद नगर नहर घाट पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया एवं पिंकी शर्मा ने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। संजीव गंगवा ने कहा कि सेक्टर 27/28 सहित अन्य घाटों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। विशेष रूप से आजाद नगर नहर घाट पर स्थायी घाट के निर्माण एवं उसके समुचित विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि आगामी वर्षों में छठ महापर्व का आयोजन और अधिक सुविधाजनक एवं भव्य रूप से संपन्न हो सके।