Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sweety Boora won a gold medal at the Elite Boxing Championships

Hisar News: एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sweety Boora won a gold medal at the Elite Boxing Championships
हिसार। बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
हिसार। सातवीं एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एशियाई चैंपियन और अर्जुन अवॉर्डी स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीता। रविवार को चैंपियनशिप के फाइनल में विभिन्न भार वर्गों की खिलाड़ियों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबले किए। जीत के बाद स्वीटी ने अपने खेल सफर और जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में भी उन्होंने बॉक्सिंग नहीं छोड़ी। खेल ने उन्हें बुरे वक्त से बाहर निकलने की ताकत दी। चैंपियनशिप में उन्होंने साई की ओर से 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की मुस्कान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वीटी ने बताया कि वह वर्ष 2009 से बॉक्सिंग कर रही हैं। इससे पहले कबड्डी खेलती थीं और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची थीं। पिता चाहते थे कि वह किसी व्यक्तिगत खेल में अपनी पहचान बनाएं। उन्हें भी खेलों में काफी रुचि रही है। वे कबड्डी खेलते थे और बास्केटबॉल टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। बॉक्सिंग उनका शौक था इसलिए मैंने भी इसे ही अपना भविष्य बनाने का फैसला किया। उस समय नहीं सोचा था कि एक दिन इस खेल में इतनी बड़ी पहचान बना पाएंगी लेकिन लगातार मेहनत और परिवार के सहयोग से यह सफर आगे बढ़ता गया। स्वीटी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लड़कियों को बॉक्सिंग में आते देखकर अच्छा लगता है। खुशी होती है कि लड़कियां अब केवल अपने रूप-रंग को प्राथमिकता देने के बजाय करियर और भविष्य को लेकर भी गंभीर हो रही हैं। खेलों में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक बदलाव है।
विज्ञापन

अब विश्व चैंपियनशिप पर नजर
स्वीटी ने कहा कि पिछले कुछ समय में उनके जीवन में भी कई कठिन परिस्थितियां आईं लेकिन उनका खेल हमेशा उनके साथ रहा। बॉक्सिंग ने उन्हें बुरे वक्त से बाहर निकलने और खुद को संभालने में मदद की। अब वह राष्ट्रीय और विश्व चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं। लक्ष्य देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करना है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते फाइनल मुकाबले
- 45-48 किलोग्राम भार वर्ग में साई की तमन्ना ने सोनीपत की सुनैना को हराया।
- 48-51 किलोग्राम में मेवात की मानसी ने जींद की जन्नत को पराजित किया।
- 51-54 किलोग्राम में जींद की ज्योति ने रेवाड़ी की आरजू को शिकस्त दी।
- 54-57 किलोग्राम में हिसार की शिक्षा ने सोनीपत की रेनू को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
- 57-60 किलोग्राम में झज्जर की मनीषा ने हिसार की प्रीति को मात दी।
- 60-65 किलोग्राम में चरखी दादरी की नीरज ने हिसार की निशा को हराया।
- 65-70 किलोग्राम में साई की सानिया ने सोनीपत की हंसिका को पराजित किया।
- 70-75 किलोग्राम में साई की ऋतिका ने कैथल की संजना को हराया।
- 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में साई की पूजा रानी ने सिरसा की भूमिशा को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed