Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Bajrang Garg said about Hisar Municipal Corporation elections; There will be a huge internal sabotage in BJP, people will also teach a lesson
{"_id":"67c2cf8e6fb1104abb0922b4","slug":"video-bajrang-garg-said-about-hisar-municipal-corporation-elections-there-will-be-a-huge-internal-sabotage-in-bjp-people-will-also-teach-a-lesson","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार निगम चुनाव को लेकर बजरंग गर्ग बोले; भाजपा में होगा जबरदस्त भीतरी घात ,जनता भी सिखाएगी सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार निगम चुनाव को लेकर बजरंग गर्ग बोले; भाजपा में होगा जबरदस्त भीतरी घात ,जनता भी सिखाएगी सबक
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता में घमंड में समाज के लोगों का अपमान कर रहे हैं। सीएम ओबीसी समाज के नेता को समय देकर जनसभा कराते हैं फिर जनसभा में न आकर उनका अपमान करते हैं। कभी पंजाबी समाज के बड़े नेता की भाजपा में इंट्री रोक कर उनका अपमान करते हैं। कभी किसी को जयचंद कहकर उनका अपमान करते हैं। ऐसे अभिमानी लोगों को जनता सबक सिखाने का काम करेगी।
कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा में जबरदस्त भीतरीघात होने वाली है। भाजपा के लोग सत्ता के अहंकार में हर किसी का अपमान कर रहे हैं।
पंजाबी धर्मशाला में जाकर पंजाबी समाज के बड़े नेता स्वर्गीय ओपी महाजन की प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाने तक में इनकी गर्दन नहीं मुड़ती। कभी अग्रवाल समाज की महिला की टिकट की दावेदारी को काटकर इस तरह से अपमानित किया जाता है। भाजपा के अति अहंकारी लोगों को जनता सबक सिखाएगी। पिछले 5 साल भी तो नगर निगम, प्रदेश और देश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार की थी। जब ट्रिपल इंजन की सरकार ने शहर को क्या दिया? बेसहारा गोवंश का समाधान आज तक नहीं हुआ। हर चौक चौराहे पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं। लोगों के घर गंदा पानी सप्लाई कर रहे हैं।
गलियों, सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। बरसाती नाले व सीवरेज लाईन तक बन्द पड़ी है और शहर की सड़कें टूटी पड़ी है। जगह-जगह गन्दगी के ढ़ेर लगे हुए है। सरकारी अस्पताल में डाक्टर, स्टाफ व दवाई तक कि बहुत भारी कमी नही है। सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बैच व मूलभूत सुविधा तक नही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।