Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade

आईपीएल 2027: हार्दिक के आने से पंजाब की ताकत बढ़ी, मुंबई के पास जबरदस्त पेस अटैक; दोनों की संभावित प्लेइंग-11

Thu, 12 Nov 2026 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Nov 2026 02:29 PM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड से दोनों टीमों की रणनीति बदल गई है। हार्दिक पांड्या पंजाब और अर्शदीप सिंह मुंबई से जुड़ गए हैं। जानिए इस बदलाव के बाद दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है और कप्तानी को लेकर क्या समीकरण बन रहे हैं।

विज्ञापन
Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
मुंबई-पंजाब की संभावित प्लेइंग-11 - फोटो : ANI/IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए बड़े ट्रेड ने दोनों टीमों की तस्वीर बदल दी है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों की ट्रेड वैल्यू 18-18 करोड़ रुपये है। 11 नवंबर को इस ट्रेड की पुष्टि के बाद दोनों फ्रेंचाइजी की रणनीति और संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


हार्दिक के आने से पंजाब की टीम को ऐसा ऑलराउंडर मिला है, जो मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकता है। वहीं, अर्शदीप के मुंबई से जुड़ने से जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस बदलाव का असर दोनों टीमों के संतुलन पर भी दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI

पंजाब की बल्लेबाजी और ऑलराउंडर विभाग को मिलेगी मजबूती
पंजाब किंग्स के पास पहले से ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। हार्दिक के आने से टीम के पास मध्यक्रम में एक अनुभवी और आक्रामक विकल्प जुड़ गया है। वह जरूरत के मुताबिक पारी को संभालने और आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की भूमिका निभा सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11 में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य पारी की शुरुआत कर सकते हैं। कूपर कोनोली को तीसरे नंबर पर मौका मिल सकता है, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतर सकते हैं। इसके बाद नेहाल वढेरा और हार्दिक पांड्या मध्यक्रम को संभाल सकते हैं। शशांक सिंह फिनिशर की भूमिका में उपयोगी साबित हो सकते हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि वैभव विजयकुमार तेज गेंदबाजी में उनका साथ दे सकते हैं। हालांकि, प्लेइंग-11 का फैसला खिलाड़ियों की उपलब्धता, फॉर्म और टीम प्रबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
पंजाब किंग्स - फोटो : ANI

पंजाब के पास तीन बड़े ऑलराउंडर का विकल्प
हार्दिक के जुड़ने से पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर विभाग में गहराई बढ़ गई है। टीम के पास हार्दिक के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई और मार्को यानसेन जैसे खिलाड़ी भी हैं। तीनों अलग-अलग परिस्थितियों में बल्ले और गेंद से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक का अनुभव पंजाब के लिए अहम हो सकता है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में लंबे समय से खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर ओमरजई तेज गेंदबाजी के साथ उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर यानसेन अपनी लंबाई और बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के कारण विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं। अगर पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हुई तो यानसेन और ओमरजई की भूमिका अहम हो सकती है। वहीं, बल्लेबाजी को अतिरिक्त मजबूती देने के लिए हार्दिक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार।

विज्ञापन

Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI

मुंबई को अर्शदीप से मिलेगी बुमराह की मदद
हार्दिक के जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। अर्शदीप नई गेंद से स्विंग कराने और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ उनकी जोड़ी मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत कर सकती है।

संभावित प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। शेरफेन रदरफोर्ड और विल जैक्स टीम को आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प देंगे। नमन धीर भी मध्यक्रम में उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर मिचेल सैंटनर को मौका मिल सकता है।

वहीं, गेंदबाजी में बुमराह और अर्शदीप के अलावा दीपक चाहर टीम का हिस्सा हो सकते हैं। इस संयोजन में मुंबई के पास नई गेंद और डेथ ओवरों के लिए दो अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज होंगे। जरूरत पड़ने पर विदेशी विकल्प के रूप में ट्रेंट बोल्ट को भी खिलाया जा सकता है। हालांकि, यह इस पर निर्भर करेगा कि मुंबई फ्रेंचाइजी रिलीज रिटेंशन लिस्ट में किसे बरकरार रखती है।

Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
बुमराह और अर्शदीप - फोटो : PTI

हार्दिक के जाने के बाद रोहित को मिल सकती है कप्तानी?
हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से जाने के बाद टीम की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। संभावित टीम संयोजन में रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में रखा गया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से कप्तानी को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में रोहित की वापसी को फिलहाल एक संभावना के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

रोहित के पास आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव है। उनकी अगुआई में मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव भी टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं और नेतृत्व के विकल्प हो सकते हैं। अंतिम फैसला फ्रेंचाइजी प्रबंधन पर निर्भर करेगा।

Mumbai Indians and Punjab Kings likely Playing 11 in IPL 2027 after Hardik Pandya and Arshdeep Trade
मुंबई इंडियंस - फोटो : ANI
कुल मिलाकर, हार्दिक और अर्शदीप की अदला-बदली से दोनों टीमों की जरूरतों के मुताबिक बदलाव हुआ है। पंजाब को मध्यक्रम में अनुभवी ऑलराउंडर मिला है, जबकि मुंबई ने अपने तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया है। आईपीएल 2027 में इन बदलावों का दोनों टीमों के प्रदर्शन पर कितना असर पड़ेगा, यह मैदान पर ही पता चलेगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed