Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
26th day of sanitation workers' strike in Hansi; torchlight procession taken out against the government.
{"_id":"6a959a1d1da8384e640aa176","slug":"video-26th-day-of-sanitation-workers-strike-in-hansi-torchlight-procession-taken-out-against-the-government-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 26वां दिन, सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 26वां दिन, सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस
हांसी। हांसी में नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 26वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 13 मई को हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है, जिसके चलते कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ 13 मई को समझौता हुआ था, लेकिन अब उस समझौते को लागू नहीं किया जा रहा। इसी के विरोध में पूरे हरियाणा में मशाल जुलूस निकाला गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू करवाने की मांग की।
सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल के कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को कूड़ा उठवाने के लिए पुलिस बल लगाने के बजाय कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया।
वहीं सर्व कर्मचारी संघ के जिला ऑडिटर एवं सिंचाई विभाग जिला प्रधान अशोक यादव ने सरकार की ओर से बुलाई गई बैठक को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारियों के साथ शाम 5 बजे बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन उनके अनुसार सरकार की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि बैठक में नहीं पहुंचा।
अशोक यादव ने आरोप लगाया कि बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दबंगई वाला व्यवहार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैठक के दौरान भवन के अंदर बाउंसरों द्वारा कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की गई। इसके बाद वार्ता विफल हो गई।
वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हरियाणा भवन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ प्रदेश की तमाम कर्मचारी यूनियनें खड़ी हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते 13 मई के समझौते को लागू नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
कर्मचारियों ने साफ कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में हैं और सरकार द्वारा समझौता लागू किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।