फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clash with sanitation workers over removal of a tipper; three female police personnel bitten; 10 detained.

Hisar News: टिप्पर निकालने पर सफाईकर्मियों से झड़प, तीन महिला पुलिसकर्मियों को दांतों से काटा, 10 को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Clash with sanitation workers over removal of a tipper; three female police personnel bitten; 10 detained.
ऑटो मार्केट पार्किंग के बाहर प्रदर्शन कर रही महिला सफाईकर्मियों को रोकती महिला पुलिसकर्मी।
हिसार। नगर निगम की ओर से कचरा उठान के लिए बरवाला चुंगी स्थित ऑटो मार्केट की पार्किंग से टिप्पर निकालने के दौरान सोमवार को हड़ताली सफाईकर्मियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विरोध के दौरान तीन महिला पुलिसकर्मियों को दांतों से काट लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने 10 पुरुष सफाईकर्मियों को हिरासत में लिया जबकि महिला सफाईकर्मियों को मौके पर एक तरफ रोक दिया गया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक टिप्पर पार्किंग से बाहर नहीं निकल सके। बाद में आयुक्त सी जयाश्रद्धा और एसपी सिद्धांत जैन मौके पर पहुंचे। एसपी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस के पहरे में 24 गाड़ियां चलाकर वार्ड नंबर सात और सेक्टर 9-11 में कचरा उठाया गया।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान में बाधा डालने वालों को हिरासत में लिया जाए और गाड़ी पंक्चर करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी स्थिति में काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। एसपी के दौरे के बाद चालकों को बुलाकर गाड़ियां चलवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद वार्ड नंबर सात में हड़ताली सफाईकर्मियों ने एक टिप्पर चालक से चाबी छीन ली। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद चाबी लौटाई गई, लेकिन तब तक निगम की टीम अभियान रोककर कार्यालय लौट चुकी थी। सफाई कर्मचारियों के खिलाफ पहले दो प्राथमिकी दर्ज हैं और अब एक और प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है।
एसपी की सख्त हिदायत-जो विरोध करे, उसे हिरासत में लो
एसपी सिद्धांत जैन ने मौके पर पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई अभियान में बाधा डालने वालों को हिरासत में लिया जाए। उन्होंने डीएसपी सुनील कुमार से कहा कि विरोध करने वालों को हिरासत में लेने में क्या दिक्कत आ रही है। महिलाओं को भी डिटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान चलने तक पुलिसकर्मी अलर्ट रहकर ड्यूटी करें। यदि कोई गाड़ी पंक्चर करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। किसी भी स्थिति में काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। करीब 20 मिनट तक निर्देश देने के बाद एसपी और आयुक्त मौके से चले गए।
ढाई घंटे तक नहीं निकल सकीं गाड़ियां
सोमवार सुबह नगर निगम ने कचरा उठान के लिए दो टीमें लगाईं। एक टीम सेक्टर 9-11 में डोर टू डोर कचरा उठाने गई, जबकि दूसरी सुबह करीब नौ बजे ऑटो मार्केट की पार्किंग से टिप्पर निकालने पहुंची। यहां जिला प्रधान सन्नी और इकाई प्रधान सुरेंद्र के नेतृत्व में हड़ताली सफाईकर्मी पहुंच गए। इनमें कई महिला कर्मचारी भी थीं। महिलाओं ने निगम अधिकारियों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हुई। कई महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर एक तरफ किया। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान तीन महिला पुलिसकर्मियों को दांतों से काटे जाने की घटना हुई। विरोध के कारण करीब ढाई घंटे तक टिप्पर पार्किंग से बाहर नहीं निकल सके।
वार्ड नंबर सात में चाबियां छीनकर ले गए
इसके बाद वार्ड नंबर सात में छह टिप्पर चलाए गए। दो-तीन गलियों में कचरा उठाने के बाद हड़ताली कर्मचारी गली नंबर आठ में पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने टिप्पर चालकों से चाबियां छीन लीं और वहां से चले गए। काफी देर बाद एक टिप्पर की चाबी लौटाई गई। काम प्रभावित होने के कारण निगम कर्मचारी और अधिकारी कुछ देर इंतजार करने के बाद कार्यालय लौट गए। मामले की जानकारी मिलने पर आयुक्त सी जयाश्रद्धा ने एसपी सिद्धांत जैन से बात की। इसके बाद डीएसपी ने आयुक्त के साथ बैठकर कचरा उठान के रूट चार्ट पर चर्चा की। वहीं, सेक्टर 9-11 में डोर टू डोर अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चला।
शहर में फैली गंदगी उठवाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सफाई कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करना चाहिए। हम उनसे आग्रह भी कर चुके हैं। इस स्थिति में लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। गीले कचरे को अलग करें। कचरा डंपिंग स्टेशन पर भी डाल सकते हैं।

- सी जयाश्रद्धा, आयुक्त, नगर निगम हिसार।

सफाईकर्मियों के धरने पर पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षकं
पूर्व मंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर 26 दिनों से चल रही हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर तत्काल बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों से कर्मचारियों के साथ बैठक कर लिखित समझौते के जरिए मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed