फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   At Petwad, a case of accidental murder was registered against the kiln clerk; the elderly person was pushed during a dispute while digging the drain, leading to death

Hisar News: पेटवाड़ में भट्ठा मुंशी पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी, नाली की खोदाई के दौरान विवाद में बुजुर्ग को लगा था धक्का, मौत

Tue, 01 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 01 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
At Petwad, a case of accidental murder was registered against the kiln clerk; the elderly person was pushed during a dispute while digging the drain, leading to death
नारनौंद। पेटवाड़-बास रोड स्थित बालाजी ईंट भट्ठे पर बारिश का पानी निकालने के लिए जेसीबी से नाली खुदवाने को लेकर रविवार शाम हुए विवाद में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे अनूप सिंह की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने भट्ठा मुंशी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गांव गोपालपुर निवासी श्रीपाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि नाली खुदवाने से मना करने पर हुए विवाद के दौरान श्रीपाल ने रणबीर सिंह (68) को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पेटवाड़ निवासी अनूप सिंह ने बताया कि उनके परिवार की जमीन बालाजी ईंट भट्ठा मालिक वीरेंद्र गुलिया उर्फ सोनू को किराये पर दी हुई है। बारिश के कारण भट्ठे की एक तरफ पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भट्ठा मुंशी श्रीपाल जेसीबी से पानी निकालने के लिए नाली खुदवा रहा था। नाली का पानी उनके घर से चाचा सुरेंद्रपाल के घर आने-जाने वाले रास्ते पर आने लगा। इसे रुकवाने के लिए अनूप के पिता रणबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
अनूप के अनुसार वह शाम करीब सात से साढ़े सात बजे घर की छत पर खड़ा होकर पूरी घटना देख रहा था। रणबीर ने नाली खोदने से मना किया तो श्रीपाल के साथ उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान श्रीपाल ने रणबीर को धक्का मार दिया। इससे रणबीर जमीन पर गिर गए। अनूप मौके पर पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम, हांसी को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल और शव का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल की ई-साक्ष्य के रूप में वीडियोग्राफी भी करवाई। इसके बाद शव को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर आरोपी भट्ठा मुंशी श्रीपाल के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
नारनौंद थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि बुजुर्ग रणबीर सिंह के शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस विवाद के दौरान हुई पूरी घटना, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed