रवि घोड़ेला
बालसमंद। आज से छह वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए अंत्योदय सरल पोर्टल पर जहां आमजन को अपने कागजात तैयार करने और सरकारी सुविधाएं लेने में आसानी हुई है वही दिव्यांग और बुढ़ापा पेंशन जैसे विकल्प हटाने से परेशानी बढ़ी है। छह वर्ष पहले शुरू किए पोर्टल पर 33 विभागों की 485 सेवा और योजनाएं शुरू की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया है।
अब अंत्योदय सरल पोर्टल से 59 विभागों की 773 सेवाएं एवं योजनाएं आमजन को मिल रही है। वर्ष 2018 में शुरू किए गए अंत्योदय सरल पोर्टल का लक्ष्य सरकार ने हर कार्य को आसान और पेपरलेस करने के मकसद से शुरू किया, लेकिन पोर्टल शुरू करने के छह साल बाद भी पेपरलेस कार्य नहीं हो पाया है। विवाह प्रमाण पत्र में सैकड़ो कागज लगाए जाते है और हार्ड कॉपी जमा होती है। इसी प्रकार बुढ़ापा, अविवाहित पेंशन घर बैठे बनने के दावे किये जाते है लेकिन एडीसी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा बार बार लाभार्थी को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगवाए जाते हैं।
पेंशन बनवाने में बड़ी परेशानी : अंत्योदय सरल पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग की सर्विस में तय समय सीमा थी, लेकिन अब सरकार ने पेंशन कार्य परिवार पहचान पत्र से ऑटोमेटिक करने से आमजन की दिक्कतें बढ़ी हैं।
2 साल में अतिरिक्त 20 लाख नए राशन कार्ड बने : परिवार पहचान पत्र से वर्ष 2022 में सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में 30 लाख नए राशन कार्ड बनाए थे, लेकिन इसके बाद वर्ष 2024 तक दो साल के अंतराल में प्रदेशभर में 20 लाख नए और राशन कार्ड बन गए, जिससे अब प्रदेशभर में फिलहाल 50 लाख 75 हजार 59 बीपीएल और गुलाबी राशन कार्ड धारक है। संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद