Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
'Viksit Bharat Sankalp Sabha' and 'Seva Jyoti Yatra' held in Fatehabad under the 'Seva Sankalp Abhiyan'
{"_id":"6ac61b75fea317539f0ee8a5","slug":"video-viksit-bharat-sankalp-sabha-and-seva-jyoti-yatra-held-in-fatehabad-under-the-seva-sankalp-abhiyan-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेद पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। सेवा ज्योति यात्रा डीपीआरसी हॉल से शुरू होकर पंचायत भवन तक पहुंची। यात्रा के दौरान सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़, किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने अतिथिगणों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में डीएवी स्कूल तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृति विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर डीसी डॉ. विवेक भारती, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, डीएमसी प्रवीण कुमार, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जगदीश जाखड़, नप उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, कंवल चौधरी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी, रेडक्रॉस वॉलिंटियर्स आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।