Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Three Bullet riders in Fatehabad fined ₹30,000 for creating firecracker-like sounds with modified silencers.
{"_id":"6ab63e7cf8fd9c2c7d0c150e","slug":"video-three-bullet-riders-in-fatehabad-fined-rs30000-for-creating-firecracker-like-sounds-with-modified-silencers-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे बजाने वाले तीन बुलेट चालकों के 30 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे बजाने वाले तीन बुलेट चालकों के 30 हजार के चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। यातायात थाना टोहाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले तीन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों चालकों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए हैं। कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात थाना प्रभारी अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार नियम तोड़ने वालों पर नजर रख रही है। जांच के दौरान तीन बुलेट चालक मोडिफाइड साइलेंसर से तेज धमाके जैसी आवाज निकालते पकड़े गए। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं, विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को दिक्कत होती है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बाइक में अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।