फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC holds meeting with commission agents, millers and agencies regarding preparations for paddy procurement

Fatehabad News: धान खरीद की तैयारियों को लेकर डीसी ने आढ़ती, मिलर्स व एजेंसियों के साथ की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
DC holds meeting with commission agents, millers and agencies regarding preparations for paddy procurement
फतेहाबाद। बैठक में आढ़ती, मिलर्स व एजेंसियों के साथ धान की खरीद को लेकर चर्चा करते डीसी। प्रशास
फतेहाबाद। धान खरीद सीजन को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए डीसी डॉ. विवेक भारती ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आढ़तियों, राइस मिलर्स और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने मंडी सचिवों से सफाई, पेयजल, शौचालय, शेड और किसानों के बैठने की व्यवस्था समय रहते पूरी करने को कहा। उन्होंने गेट पास जारी करने में देरी न करने और किसानों को अनावश्यक इंतजार से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद और समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई कि वे फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं। डीसी ने राइस मिलर्स से समय पर पंजीकरण करवाने को कहा। बैठक में खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की स्थिति की भी समीक्षा हुई और 30 सितंबर तक संभावित जमा की रिपोर्ट मांगी गई। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों और मिलर्स की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed