{"_id":"689069c78f6eee180e007ade","slug":"video-sp-inspected-the-police-parade-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: एसपी ने किया पुलिस परेड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन फतेहाबाद में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पुलिस बल ने अनुशासन, आत्मबल और सजगता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने की। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों की तत्परता, शारीरिक क्षमता व अनुशासन की सराहना की।
एसपी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसिंग एक नौकरी नहीं, बल्कि समर्पित जीवनशैली है। मानसिक और शारीरिक सशक्तता ही एक प्रहरी की असली पहचान है।” उन्होंने बल को नैतिक प्रतिबद्धता, सतत अभ्यास और ऊर्जावान मनोबल के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। परेड के बाद एसपी ने ईआरवी, राइडर और पीसीआर यूनिट्स के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बल को निर्देश दिए कि आमजन को त्वरित, प्रभावी और संवेदनशील सेवा देना प्राथमिकता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।