Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite permission being granted only for green firecrackers, other types of firecrackers are being sold in the market.

Fatehabad News: ग्रीन पटाखों की अनुमति के बावजूद बाजार में बिक रहे दूसरे पटाखे

Sat, 07 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Despite permission being granted only for green firecrackers, other types of firecrackers are being sold in the market.
फतेहाबाद। सेक्टर-10 में प्रशासन की ओर से निर्धारित पटाखा बाजार में केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति है। इसके बावजूद अन्य पटाखों की बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। दुकानदार ग्रीन पटाखों के महंगे होने और कम मुनाफा मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं ग्राहक भी असली ग्रीन पटाखों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। उनका आरोप है कि दुकानदार सामान्य पटाखों को भी ग्रीन बताकर बेच रहे हैं।प्रशासन ने इस बार 14 लोगों को पटाखे बेचने के लाइसेंस जारी किए हैं। सभी लाइसेंसधारियों ने यहां अपनी दुकानें लगाई हैं।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार इन स्टॉलों पर केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही बेचे जा सकते हैं। इसके बावजूद शहर के अन्य बाजारों में भी कुछ दुकानदार बिना अनुमति पटाखे बेच रहे हैं। इससे प्रशासन के नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पटाखों की स्टॉलों और गोदामों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान कोई भी पटाखा नियमों के विरुद्ध नहीं मिला। प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार ही बिक्री की अनुमति दी गई है।
----------------
ग्राहकों को ग्रीन पटाखों की पहचान की जानकारी नहीं
सेक्टर-10 में पटाखे खरीदने पहुंचे हर्ष कुमार, विजय, अमन और जगदीश ने बताया कि दुकानदार सभी पटाखों को ग्रीन बताकर बेच रहे हैं। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि इनसे प्रदूषण कम फैलता है। ग्राहकों का कहना है कि आम लोगों के पास असली ग्रीन पटाखों की पहचान करने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। ऐसे में दुकानदारों के दावों पर भरोसा करना पड़ता है। ग्राहकों ने प्रशासन से मांग की है कि पटाखा स्टॉलों और गोदामों पर ग्रीन पटाखों की पहचान से संबंधित जानकारी वाले बैनर लगाए जाएं। इनमें प्रमाणित ग्रीन पटाखों की पहचान के तरीके भी बताए जाएं। इससे ग्राहक सामान्य और ग्रीन पटाखों के बीच अंतर समझ सकेंगे। साथ ही खरीदारी के समय भ्रम की स्थिति भी नहीं रहेगी।
----------------
आग लगने पर बचाव के लिए किए सुरक्षा इंतजाम
पटाखा बाजार में आग लगने की आशंका को देखते हुए नगर परिषद ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बाजार में पानी का टैंकर उपलब्ध करवाया गया है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर तैनात की गई है। इसके अलावा सभी स्टॉलों पर मिट्टी या रेत से भरी बाल्टियां, पानी की बाल्टियां और छोटे अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं।

----------
बालाजी किराना स्टोर 107 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद
टोहाना। पुलिस ने अनाज मंडी रोड स्थित बालाजी किरयाणा स्टोर से 107 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान संचालक मॉडल टाउन निवासी विनोद कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस और परमिट के विस्फोटक सामग्री अपने कब्जे में रखे हुए था। इस संबंध में शहर थाने में पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed