Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, guest teachers took to the streets on Diwali, staged a protest outside the BJP office, and burned copies of the 'speaking orders'.
{"_id":"6af020033dc51879cf0dff58","slug":"video-in-fatehabad-guest-teachers-took-to-the-streets-on-diwali-staged-a-protest-outside-the-bjp-office-and-burned-copies-of-the-speaking-orders-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में दिवाली पर सड़कों पर उतरे गेस्ट टीचर, बीजेपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में दिवाली पर सड़कों पर उतरे गेस्ट टीचर, बीजेपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, स्पीकिंग ऑर्डर की प्रतियां फूंकी
हरियाणा में वर्षों से अपनी सेवाओं को नियमित करने की मांग कर रहे गेस्ट टीचरों ने दीपावली के पर्व पर सड़कों पर उतरे और बीजेपी कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने गेस्ट टीचरों को पक्का न करने के संबंध में जारी किए गए सरकारी 'स्पीकिंग ऑर्डर' की प्रतियां जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (सर्व कर्मचारी संघ) के जिला सह सचिव देवीलाल ने बताया कि गेस्ट टीचर पिछले 21 वर्षों से सरकारी विभागों में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों से नियमित कर्मचारियों की तुलना में ज्यादा काम लिया जा रहा है, जबकि वेतन उनके मुकाबले मात्र चौथे हिस्से का ही दिया जा रहा है।
अदालती रुख के बावजूद पक्का न करने का आरोप
देवीलाल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों के बावजूद सरकार ने एकतरफा स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर गेस्ट टीचरों को नियमित करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उच्च अधिकारियों की हठधर्मिता करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 23 जून से लगातार आंदोलन जारी है और हाल ही में न्याय यात्रा भी निकाली गई थी, लेकिन सरकार केवल भ्रम फैला रही है।
प्रमुख मांगें और 14-15 को बड़े आंदोलन का ऐलान
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि 3 साल वाली पॉलिसी को अविलंब लागू किया जाए और गेस्ट टीचरों के खिलाफ जारी किए गए स्पीकिंग ऑर्डर को तुरंत निरस्त किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आगामी 14 और 15 तारीख को कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय समानांतर विधानसभा चलाई जाएगी तथा मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा।
देवीलाल ने बताया कि जिले में करीब 1200 गेस्ट टीचर कार्यरत हैं। दीपावली पर्व के कारण आज केवल प्रमुख पदाधिकारियों को ही सांकेतिक प्रदर्शन के लिए बुलाया गया था, लेकिन आने वाले दिनों में जब तक हर एक गेस्ट टीचर को पक्का नहीं किया जाता, तब तक सर्व कर्मचारी संघ और अध्यापक संघ का यह आंदोलन पूरे प्रदेश में सड़कों पर जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।