Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Ratia: An accident occurred near the Ghaggar River bridge on Budhlada Road; the deceased was the son of the former head of the municipal sanitation workers' union.
{"_id":"6ac511d6bb082e5c9e0821ff","slug":"video-ratia-an-accident-occurred-near-the-ghaggar-river-bridge-on-budhlada-road-the-deceased-was-the-son-of-the-former-head-of-the-municipal-sanitation-workers-union-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास हुआ हादसा, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के पूर्व प्रधान का बेटा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास हुआ हादसा, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के पूर्व प्रधान का बेटा था मृतक
रतिया। बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी पुल के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार वार्ड नंबर 17 निवासी 27 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के पूर्व प्रधान भूप सिंह का बेटा बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी के अनुसार विकास मंगलवार शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से बुढलाडा रोड स्थित घग्गर नदी के पास सब्जी व्यापारी से दुकान के पैसे लेने गया था। पैसे लेने के बाद वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था।
इसी दौरान घग्गर नदी पुल के पास कबाड़ की दुकान के सामने उसकी मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक साइड से जोरदार टक्कर मार दी ट्रैक्टर ट्राली की साइड लगने से मोटरसाइकिल पर सवार विकास पास खड़े ट्रक से जा टकराया और सड़क पर सीधे मुंह जा टकराया जिससे विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास दो भाइयों में बड़ा था और शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।