{"_id":"689069c34ae16fb44704d806","slug":"video-protest-by-bharatiya-mazdoor-sangh-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भारतीय मजदूर संघ ने श्रम मंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भारतीय मजदूर संघ ने श्रम मंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के श्रम में रोजगार मंत्री के नाम एसडीएम टोहाना को लिखित ज्ञापन दिया है। श्रम मंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत लगभग 10 लाख के करीब मजदूर पंजीकृत हैं जिनमें 6 लाख के करीब मजदूर ऑफलाइन व 4 लाख के करीब आनलाइन पंजीकृत हुए हैं। सभी निर्माण मजदूरों का पंजीकरण अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिए गए हैं, जिसमें फर्जी तरीके से 90 दिन की वेरिफिकेशन की गई है जबकि 90 दिन की वेरिफिकेशन में मजदूर का कोई कसूर नहीं है। सरकार द्वारा ही 2018 में यूनियनों से अधिकार छीनकर पंचायत सचिव, पटवारी, लेबर अधिकारी व अन्य को दिया गया था। ब्लॉक किए गए पंजीकरण में वह पंजीकरण भी शामिल है जो तत्कालीन श्रम मंत्री व बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा कैम्प लगाकर वेरिफिकेशन करके किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।