Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Panic ensues at MM College following sounds of explosions; 12 students rescued during a mock drill
{"_id":"6b096c31bbd2f4989b03e69f","slug":"video-panic-ensues-at-mm-college-following-sounds-of-explosions-12-students-rescued-during-a-mock-drill-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएम कॉलेज में धमाकों की आवाज से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल में 12 विद्यार्थियों का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम कॉलेज में धमाकों की आवाज से मचा हड़कंप, मॉक ड्रिल में 12 विद्यार्थियों का रेस्क्यू
फतेहाबाद। शहर के एमएम कॉलेज में शुक्रवार को अचानक धमाकों की आवाज से हड़कंप मच गया। धमाकों के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर तरफ भगदड़ और चीख-पुकार दिखाई दी। हालांकि, यह कोई वास्तविक हादसा नहीं, बल्कि आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था।
होमगार्ड विभाग के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि डीजी होमगार्ड के निर्देश पर कॉलेज में आपदा प्रबंधन अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 12 विद्यार्थियों को घायल दर्शाकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। बचाव दल ने आपात स्थिति में घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि भूकंप, आगजनी या अन्य किसी आपदा के समय किस तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचना चाहिए। साथ ही, घबराने की बजाय सावधानी और सूझबूझ से काम लेने के तरीके भी समझाए गए।
-
एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि लोगों को आपदा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभ्यास करवाए जाते हैं। इनका उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करना और लोगों को स्वयं के साथ दूसरों की जान बचाने के लिए तैयार करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।