{"_id":"6aca47e0da254bf30a0b84d5","slug":"video-paddy-arrivals-cross-6-lakh-quintals-lifting-stands-at-merely-22000-quintals-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान की आवक 6 लाख क्विंटल पार, उठान महज 22 हजार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद। जिले की अनाजमंडियों में धान की आवक में तेजी आने के साथ ही मंडियों में फसल का दबाव बढ़ने लगा है। अब तक जिले की मंडियों में 6 लाख 70 हजार 370 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, लेकिन इसके मुकाबले उठान की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है। अब तक केवल 22 हजार 100 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है, जबकि मंडियों में 1 लाख 70 हजार 500 क्विंटल धान उठान के इंतजार में पड़ा है। उठान की धीमी रफ्तार के कारण मंडियों में धान के ढेर लगने लगे हैं। इससे किसानों को अपनी फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धान की आवक लगातार बढ़ने के कारण अनाजमंडियों में जगह की कमी होने लगी है। मंडियों में पहले से ही बड़ी मात्रा में धान पड़ा हुआ है। वहीं, नई फसल लेकर पहुंच रहे किसानों के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। धान से मंडियों के फड़ अटे पड़े हैं, जिसके चलते किसानों को अपनी फसल उतारने और रखने के लिए जगह तलाशनी पड़ रही है। यदि समय रहते उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
---
उठान धीमा, भुगतान का इंतजार
धान के उठान में देरी का असर किसानों के भुगतान पर भी पड़ रहा है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों का भुगतान शुरू नहीं हो पाया है। किसानों को उम्मीद है कि मंडियों से धान का उठान तेजी से होगा, जिससे खरीद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उन्हें उनकी फसल की राशि मिल सकेगी। फसल बेचने के बाद भुगतान में देरी होने से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों को अगली फसल की तैयारी और अन्य कृषि कार्यों के लिए भी पैसों की जरूरत होती है।
--
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।