{"_id":"6aba4c6360d0c4c7210c4b39","slug":"video-order-issued-to-suspend-sdo-over-negligence-regarding-the-skinning-of-a-carcass-in-nadodhi-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाडोढ़ी में खाल खुलवाने में लापरवाही पर एसडीओ के निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाडोढ़ी में खाल खुलवाने में लापरवाही पर एसडीओ के निलंबन के आदेश
फतेहाबाद। डीपीआरसी भवन में सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें आठ मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच मामलों को लंबित रखा गया।
गांव नाडोढ़ी में खाल खुलवाने के मामले में लापरवाही सामने आने पर कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग के एसडीओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीओ शाम पांच बजे तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की जाए।
वहीं गांव मढ़ के एक किसान की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। किसान ने आरोप लगाया कि खेत में बिजली आपूर्ति से संबंधित काम के लिए उससे पैसों की मांग की गई और अधिकारियों ने काम नहीं करने की बात कही। इस पर मंत्री ने लाइनमैन कश्मीर सिंह को चार्जशीट करने के आदेश दिए। किसान द्वारा अधिकारियों के कथित बयान का जिक्र करने पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारियों को अपना काम जिम्मेदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामले कष्ट निवारण समिति तक पहुंचने से सरकार की छवि भी प्रभावित होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।