Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Repair work begins at the old bus stand; passengers to get better facilities

Fatehabad News: पुराने बस स्टैंड की मरम्मत शुरू, यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Repair work begins at the old bus stand; passengers to get better facilities
फतेहाबाद। शौचालय के कनेक्शन के लिए बनाया गया चैंबर
फतेहाबाद। पुराने बस स्टैंड पर ग्रामीण रूटों पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए रोडवेज ने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है। बस स्टैंड पर बसों के व्यवस्थित ठहराव के लिए रैंप बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी और शौचालय की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान यात्रियों को इन कार्यों के पूरा होने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। पुराने बस स्टैंड पर बसों के रुकने और यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रैंप तैयार किए जाएंगे। इससे बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने में आसानी होगी। साथ ही यात्रियों को बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शौचालय व बैठने की समस्या होगी दूर
बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बसों के इंतजार में काफी समय तक खड़े रहना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे अधिक परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से परिसर में बेंच बनवाई जाएंगी। इससे यात्रियों को बस आने तक बैठने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों का इंतजार करने वाले बुजुर्ग व महिला यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी रहेगी। वहीं, पुराने बस स्टैंड पर शौचालय की समस्या को भी प्राथमिकता से दूर करने की तैयारी है। सार्वजनिक परिवहन केंद्र पर शौचालय की उचित व्यवस्था होना यात्रियों की बुनियादी जरूरतों में शामिल है। इस दिशा में सुधार होने से महिला यात्रियों सहित अन्य लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

वर्जन
पुराना बस स्टैंड पर बसों के लिए बूथ पर सही तरीके से खड़े करने के लिए रैंप बनाए जा रहे हैं, इसके अलावा यात्रियों के लिए शौचालय की कमी को दूर करने के लिए उसकी भी मरम्मत करवाई जा रही है।
मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed