Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Meeting of LIC agents in Fatehabad, Tohana unit gave memorandum regarding demands to national president Ranbir Sharma
{"_id":"68aad22a7c00ea018f01aeb4","slug":"video-meeting-of-lic-agents-in-fatehabad-tohana-unit-gave-memorandum-regarding-demands-to-national-president-ranbir-sharma-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एलआईसी एजेंटों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर शर्मा को टोहाना इकाई ने दिया मांगो को लेकर ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एलआईसी एजेंटों की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर शर्मा को टोहाना इकाई ने दिया मांगो को लेकर ज्ञापन
शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित निजी पैलेस में एलआईसी इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा ने शिरकत की।
इस दौरान विशेष तौर पर विकास भरद्वाज नॉर्थ जॉन प्रधान, राजेंद्र सिंह राठौड़, नॉर्थ जॉन सचिव, जम्मू कश्मीर डिविजन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, नरेश सैनी डिविजनल अध्यक्ष दिल्ली डीईओ तीन, दिलबाग सिंह नैन पूर्व प्रधान नॉर्थ जॉन, करनाल से अजय जैन हरियाणा सचिव, वजीर चंद गिल रोहतक डिविजन प्रधान ने शिरकत की। इस दौरान ब्लॉक प्रधान ईश्वर नैन, सचिव राजेश सिंगला व पवन गर्ग ने सभी का स्वागत किया।
ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम अपनी दस मांगो को लेकर लिखित ज्ञापन दिया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन मांगो पर विचार करने के बाद एलआईसी के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि इनका समाधान करवाया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों में एजेंट्स का डीए बढ़ाना, ट्रेनिंग सेशन लगवाना, प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी को हटवाने की मांग की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।