Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Junior Engineer (JE) arrested while accepting a bribe of ₹15,000 in exchange for waiving penalties related to an electricity connection and power theft.
{"_id":"6afee73cc95aab20bc0d98c7","slug":"video-junior-engineer-je-arrested-while-accepting-a-bribe-of-rs15000-in-exchange-for-waiving-penalties-related-to-an-electricity-connection-and-power-theft-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन और चोरी का जुर्माना माफ कराने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन और चोरी का जुर्माना माफ कराने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में स्थित बिजली निगम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता रतन को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भिवानी से पहुंची एसीबी टीम ने गांव बडोपल स्थित बिजली निगम कार्यालय में छापेमारी कर जेई को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी जेई को बड़ोपल चौकी लेकर पहुंची और यहां पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान डयूटी मजिस्टेट सूर्यकांत, भिवानी एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, एएसआई सुखविंद, रेणु और एचसी दिनेश मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि एसीबी को ग्रामीण ने सूचना दी थी कि घर पर बिजली का कनेक्शन देने और जुर्माना माफ करने की एवज में जेई रिश्वत की मांग कर रहा है। कनेक्शन के लिए राशि भरने के बाद भी जारी नहीं किया गया। शिकायत के बाद आरोपी को रंगेहाथों गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया। वीरवार दोपहर को ग्रामीण ने जेई को जैसे ही 15 हजार रुपये दिए तो रंगेहाथों काबू कर लिया गया। आरोपी जेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-
कनेक्शन नहीं दिया, फिर कुंडी लगवाई
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोप है कि आरोपी जेई कनेक्शन जारी नहीं कर रहा था और लटका रहा था। शिकायकर्ता का बेटा शुगर का मरीज है। दवाई रखने के लिए फ्रिज की जरूरत होती है। ऐसे में जेई के कहने पर उसने कुंडी लगाई तो फोटो करके जुर्माना लगा दिया गया और माफ करने की एवज व कनेक्शन जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की जाने लगी। जिसे टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।