Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Installation of pipes and chains in the middle of the road resumes; shopkeepers express outrage, warning that ambulances will get stuck in traffic jams.
{"_id":"6adb780becf1e60b080d0b09","slug":"video-installation-of-pipes-and-chains-in-the-middle-of-the-road-resumes-shopkeepers-express-outrage-warning-that-ambulances-will-get-stuck-in-traffic-jams-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच पाइप-जंजीर लगाने का काम फिर शुरू, दुकानदारों में रोष, बोले- जाम में फंसेंगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच पाइप-जंजीर लगाने का काम फिर शुरू, दुकानदारों में रोष, बोले- जाम में फंसेंगी एंबुलेंस
फतेहाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क के बीच लोहे के पाइप और जंजीर लगाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार रात को महाराजा अग्रसेन चौक से काम शुरू किया गया था, लेकिन दुकानदारों के विरोध के बाद इसे बंद करवाना पड़ा। इसके बाद वीरवार रात को जवाहर चौक से दोबारा काम शुरू किया गया। नगर परिषद की ओर से थाना रोड, जवाहर चौक, हंस मार्केट और धर्मशाला रोड पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। वहीं, दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
दुकानदारों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि सड़क के बीच पाइप और जंजीर लगाने से यातायात सुधरने के बजाय जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाजारों में पहले ही वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के कट बंद करने से दुकानों पर सामान उतारने और लोडिंग वाहनों के आने-जाने में परेशानी होगी। उन्होंने आशंका जताई कि जाम लगने की स्थिति में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो सकती है। दुकानदारों का कहना है कि व्यवस्था लागू करने से पहले इसके संभावित असर पर विचार किया जाना चाहिए।
आठ लाख रुपये की लागत से लगेंगे 350 पाइप
नगर परिषद के जेई लोकेंद्र ने बताया कि शहर में करीब 350 लोहे के पाइप और जंजीर लगाने की योजना है। इस कार्य पर लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
एक ओर नगर परिषद इसे यातायात सुधारने की पहल बता रही है, वहीं दूसरी ओर दुकानदारों को इससे बाजार में जाम और कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में इस व्यवस्था को लेकर नगर परिषद और व्यापारियों के बीच सहमति बनना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।