{"_id":"6adb9b05b0779807000fc141","slug":"the-mla-inspected-the-grain-market-and-listened-to-the-concerns-of-farmers-and-laborers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163501-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, किसानों-मजदूरों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक ने अनाज मंडी का किया निरीक्षण, किसानों-मजदूरों की सुनीं समस्याएं
Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों और व्यापारियों की बैठक लेते हुए विधायक जरनैल सिंह :संवाद
रतिया। विधायक जरनैल सिंह ने शुक्रवार को अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद और उठान व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और धान उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विधायक जरनैल ने बताया कि मंडी में करीब 70 प्रतिशत धान की उठान हो चुका है जबकि शेष का उठान भी जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उठान प्रक्रिया में तेजी आने से मंडी में फसल का दबाव कम होगा और किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को उनकी उपज बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए खरीद और उठान व्यवस्था को सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
व्यापारियों से भी की मुलाकात
निरीक्षण के बाद विधायक जरनैल ने व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन गर्ग के कार्यालय में व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश चहल, सुरेश झांब, ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष केवल मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन गर्ग, पूर्व प्रधान रमेश गर्ग पप्पू सहित अन्य व्यापारी और खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।