{"_id":"6adb234edbf8498aec0f9e23","slug":"video-chamba-progressive-council-encroachment-traffic-parking-vending-zone-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल, पार्किंग व वेंडिंग जोन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल, पार्किंग व वेंडिंग जोन बनाने की मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
चंबा प्रोग्रेसिव काउंसिल की मासिक बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित लक्ष्मण क्लब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेजर श्रीचंद नैय्यर ने की। इस दौरान सदस्यों ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग उठाई।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ता अतिक्रमण और पैदल रास्तों पर वाहनों की आवाजाही राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।
सदस्यों ने चिंता जताई कि यदि नगर परिषद, जिला प्रशासन और सरकार ने समय रहते इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रशासन को आम जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ सकता है।
काउंसिल के सदस्यों ने शहर में पार्किंग स्थल और वेंडिंग जोन के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग दोहराई। उन्होंने इन कार्यों पर लगे स्थगन आदेश हटवाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी प्रयास करने का आग्रह किया।
सदस्यों के अनुसार, पार्किंग स्थलों और वेंडिंग जोन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से शहरवासियों और राहगीरों को राहत मिल सकती है।
बैठक में टैक्सी स्टैंड पर टैक्सियों की बढ़ती संख्या का मुद्दा भी उठाया गया। सदस्यों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
बैठक में डॉ. डीके सोनी, सुरेंद्र भंडारी, ई. बुधिया राम, खुशाल बख्शी, प्रवीण पुरी और डॉ. ओपी पुरी सहित काउंसिल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।