{"_id":"6adb235dbeffb46b8900b07f","slug":"video-neeraj-kumar-knees-journey-burning-jyot-maa-chintpurni-temple-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: हाथों में जलती जोत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: हाथों में जलती जोत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा भक्त
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती जोत लेकर घुटनों के बल यात्रा करते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। मां के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए उन्होंने यह कठिन यात्रा की। इस दौरान परिवार के सदस्य और दोस्त भी उनके साथ रहे और उनका हौसला बढ़ाते रहे।
नीरज कुमार ने बताया कि वह ऊना जिले के रामपुर गांव के रहने वाले हैं और पहली बार इस तरह की कठिन यात्रा कर रहे हैं। मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इसी श्रद्धा के चलते उन्होंने घुटनों के बल यात्रा कर मां के दरबार में पहुंचने का संकल्प लिया।
हाथों में जलती जोत लेकर घुटनों के बल आगे बढ़ते नीरज को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी हैरान रह गए। उनकी इस यात्रा में परिवार और दोस्तों ने साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया।
कठिन यात्रा पूरी कर नीरज कुमार मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी इस यात्रा ने मां के प्रति उनकी श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।